Tuesday, February 10, 2026
HomeCurrent NewsPunjab : लुधियाना साइबर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 21 लाख रुपये की...

Punjab : लुधियाना साइबर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 21 लाख रुपये की ठगी करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार

पंजाब के लुधियाना जिले में ऑनलाइन ठगी करने वाले तीन ठगों को गिरफ्तार किया है। यह मामला लुधियाना जिले के खन्ना साइबर क्राइम थाना का है। पुलिस की तत्परता से ठगी गई 21 लाख 41 हजार रुपये की पूरी रकम पीड़ित डॉक्टर को वापस दिला दी गई है।

पुलिस ने की सख्त कार्रवाई

बता दें कि यह कार्रवाई पंजाब पुलिस के DGP गौरव यादव और लुधियाना रेंज के DIG सतिंदर सिंह के निर्देशों पर की गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक खन्ना डॉ. दर्पण आहलूवालिया IPS के नेतृत्व में साइबर अपराध पर नकेल कसने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा था, जिसके तहत यह सफलता मिली।

5.5 करोड़ की ग्रांट का झांसा देकर की ठगी

मामले में पीड़ित डॉ. गुरजीत सिंह ने बताया कि कुछ अज्ञात लोगों ने उन्हें MSME ग्रांट और इनोवेट महा-टेक स्कीम के तहत 5.5 करोड़ रुपये की ग्रांट दिलाने का भरोसा दिलाया। इसके बाद आरोपियों ने अलग-अलग बैंक खातों में कुल 21.41 लाख रुपये ट्रांसफर करवा लिए और बाद में संपर्क पूरी तरह खत्म कर दिया।

पुलिस ने शुरू की छानबीन

शिकायत मिलने के बाद साइबर पुलिस ने तकनीकी जांच शुरू की। 1930 साइबर हेल्पलाइन पोर्टल की मदद से समय रहते 20 लाख 82 हजार 700 रुपये की राशि को होल्ड कर दिया और पुलिस ने राजस्थान, मुंबई और जयपुर से तीन लोगों को गिरफ्तार किया।

साइबर पुलिस की जनता से अपील

खन्ना साइबर क्राइम पुलिस ने आम लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। पुलिस का कहना है कि किसी भी अनजान कॉल, संदिग्ध लिंक, OTP या बैंक से जुड़ी जानकारी किसी के साथ साझा न करें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments