Thursday, February 12, 2026
HomeCurrent Newsनितिन नबीन ने संभाला बीजेपी कार्यकारी अध्यक्ष का कार्यभार

नितिन नबीन ने संभाला बीजेपी कार्यकारी अध्यक्ष का कार्यभार

भारतीय जनता पार्टी में बनाए गए नए राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन ने दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में औपचारिक रूप से अपना पदभार संभाल लिया। इस अवसर पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी मौजूद रहे। नितिन नबीन कुछ ही समय पहले पटना से दिल्ली पहुंचे थे। दिल्ली पहुंचने पर इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उनका भव्य स्वागत किया गया। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं ने उनका अभिनंदन किया और नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।

संस्थापकों को किया नमन

इसके बाद नितिन नबीन नई दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने पार्टी के संस्थापक नेताओं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर उन्होंने पार्टी की विचारधारा और मूल्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। नितिन नबीन के कार्यभार ग्रहण के साथ ही पार्टी संगठन में नई ऊर्जा और दिशा की उम्मीद जताई जा रही है।

यह भी पढ़ें : नितिन नबीन ने संभाला बीजेपी कार्यकारी अध्यक्ष का कार्यभार…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments