HomeCurrent NewsUP News : रोहिंग्या एवं बांग्लादेशी घुसपैठियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की...

UP News : रोहिंग्या एवं बांग्लादेशी घुसपैठियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की गई शुरू, CM योगी ने की अपील 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश भर में रोहिंग्या एवं बांग्लादेशी घुसपैठियों के खिलाफ अभियान छेड़ दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफार्म ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए लिखा कि उत्तर प्रदेश की सुरक्षा, सामाजिक संतुलन और सुदृढ़ कानून-व्यवस्था हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। प्रदेश में अवैध रूप से रह रहे रोहिंग्या एवं बांग्लादेशी घुसपैठियों के विरुद्ध सख्त और निर्णायक कार्रवाई प्रारम्भ की गई है।

साथ ही उन्होंने प्रदेश की जनता से अपील करते हुए कहा कि ‘मैं प्रदेश की जागरूक जनता से अपील करता हूं कि सतर्क रहे और घरेलू अथवा व्यावसायिक कार्यों में किसी भी व्यक्ति को नियोजित करने से पूर्व उसकी पहचान अवश्य सुनिश्चित करे।’ उन्होंने कहा कि प्रदेश की सुरक्षा हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है क्योंकि सुरक्षा ही समृद्धि का आधार है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments