HomeBreaking Newsयूपी में मौसम का कहर जारी, भारी बारिश आसार, मेरठ-सहारनपुर में गिर सकते...

यूपी में मौसम का कहर जारी, भारी बारिश आसार, मेरठ-सहारनपुर में गिर सकते हैं ओले

उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज लगातार बदला हुआ है। गुरुवार को प्रदेश के कई जिलों में हुई बारिश(UP Weather) के बाद तापमान में गिरावट आई है और ठंड का असर बढ़ गया है। दिनभर आसमान में बादल छाए रहे। वहीं, कई इलाकों में तेज हवाओं, गरज-चमक और बिजली की कड़कड़ाहट के साथ जोरदार बारिश हुई। रात के समय भी बारिश का सिलसिला जारी रहा। मौसम विभाग ने शुक्रवार, 30 अक्टूबर को भी प्रदेश के कई हिस्सों में खराब मौसम को लेकर चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के मुताबिक, पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में आज बहुत भारी बारिश होने की आशंका है।

इस दौरान गरज-चमक के साथ बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने का खतरा भी बना रहेगा। हवा की रफ्तार करीब 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। इसे देखते हुए संबंधित इलाकों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, महाराजगंज और कुशीनगर में बहुत भारी बारिश की संभावना जताई गई है। इसके अलावा लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बाराबंकी, अयोध्या, गोंडा, बस्ती, संत कबीर नगर, गोरखपुर, देवरिया, बलिया, मऊ, आजमगढ़ और अंबेडकरनगर में भी तेज बारिश, आंधी और बिजली गिरने की चेतावनी है।

पश्चिमी यूपी में आंधी और ओलावृष्टि की आशंका

पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में भी मौसम खराब रह सकता है। यहां गरज-चमक के साथ बारिश और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है। मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।

सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मेरठ, बागपत, मुरादाबाद और रामपुर में बारिश के साथ ओले गिरने की आशंका जताई गई है।

इन जिलों में भी होगी बारिश

लखनऊ, रायबरेली, अमेठी, प्रतापगढ़, सुल्तानपुर, जौनपुर, गाजीपुर, उन्नाव, हरदोई, कन्नौज, फर्रुखाबाद, शाहजहांपुर, पीलीभीत, बरेली, बदायूं, अलीगढ़, बुलंदशहर, संभल, नोएडा, गाजियाबाद और हापुड़ में भी गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है।

मौसम को देखते हुए रहें सतर्क

लगातार बदलते मौसम के बीच लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। आंधी, बिजली गिरने और ओलावृष्टि के दौरान खुले स्थानों पर जाने से बचें। किसानों और आम लोगों को भी मौसम विभाग की चेतावनियों पर नजर रखनी चाहिए।

यह भी पढ़ें : कपूरथला में पुलिस की नशे के खिलाफ अनूठी पहल, नशे के लिए बदनाम…

RELATED ARTICLES

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments