Thursday, February 19, 2026
HomeCurrent Newsबिहार के लिए NDA ने जारी किया घोषणा पत्र, एक करोड़ नौकरी-रोजगार,...

बिहार के लिए NDA ने जारी किया घोषणा पत्र, एक करोड़ नौकरी-रोजगार, गरीबों को मुफ्त बिजली…

बिहार में सत्ता बरकरार रखने के लिए प्रयासरत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) ने शुक्रवार को अपना घोषणापत्र जारी कर दिया। एनडीए ने इस घोषणापत्र को “संकल्प पत्र” नाम दिया है। अपने घोषणापत्र में, एनडीए ने बिहार के हर युवा को नौकरी और रोज़गार देने का वादा किया है। साथ ही, महिला उद्यमियों को 2-2 लाख रुपये की सहायता देने का भी वादा किया है।

इस दौरान बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान और जीतन राम मांझी के साथ-साथ उपेंद्र कुशवाहा भी मौजूद रहे।

हर युवा को नौकरी एवं रोजगार

संकल्प पत्र के अनुसार, 1 करोड़ से अधिक सरकारी नौकरी और रोजगार प्रदान करेंगे, कौशल जनगणना कराके कौशल आधारित रोजगार देंगे. साथ ही हर जिले में मेगा स्किल सेंटर से बिहार को ग्लोबल स्किलिंग सेंटर के रूप में स्थापित करेंगे.

महिला समृद्धि एवं आत्मनिर्भरता

मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना से महिलाओं को 2 लाख तक की सहायता राशि देंगे. 1 करोड़ महिलाओं को लखपति दीदी बनाएंगे. साथ ही ‘मिशन करोड़पति के जरिए चिह्नित महिला उद्यमियों को करोड़पति बनाने की दिशा में काम करेंगे.

अति पिछड़ा वर्ग को आर्थिक और सामाजिक बल

बिहार में अति पिछड़ा वर्ग के अलग-अलग व्यावसायिक समूहों तांति, ततमा, निषाद, मल्लाह, तेली, तमोली, केवट, गंगोता, बिंद, नोनिया, बढ़ई, धानुक, लोहार, कुम्हार, नाई, शिल्पकार, ठठेरा, माली. चंद्रवंशी, हलवाई, कानू, दांगी, तुरहा, अमात, केवर्त, राजबंशी, गड़ेरिया, इत्यादि अति पिछड़े वर्गों को ₹10 लाख की सहायता देंगे. साथ ही हम सुप्रीम कोर्ट के रिटायर्ड जज की अध्यक्षता में एक उच्च स्तरीय समिति का गठन करेंगे जो अति पिछड़ा वर्ग की विभिन्न जातियों के सामाजिक और आर्थिक स्थिति का आकलन करके इन जातियों के सशक्तिकरण के लिए न्यायोचित कदम उठाने के लिए सरकार को सुझाव देगी.

घोषणा पत्र जारी किए जाने के मौके पर एनडीए घटक दल के लगभग सभी नेता मौजूद रहे. पिछले दिनों इस संबंध में राजधानी पटना में मैनिफेस्टो कमेटी की बैठक हुई थी. इस अहम बैठक में संकल्प पत्र को लेकर मुद्दों और वादों को अंतिम रूप दिया गया. इसमें एनडीए के सभी सहयोगी दलों के मैनिफेस्टो की अहम बातों को शामिल किया गया है.

बिहार की 243 सीटों पर दो चरणों में 6 और 11 नवंबर को वोटिंग कराई जाएगी. जबकि 14 नवंबर को वोटों की गिनती की जाएगी. एनडीए की ओर से बीजेपी और जेडीयू 101-101 सीटों पर चुनाव लड़ रही हैं तो वहीं, चिराग पासवान की पार्टी लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास) 29 सीटों पर तो जीतन राम की हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) और उपेंद्र कुशवाहा की राष्ट्रीय लोक दल 6-6 सीटों पर चुनाव लड़ रहे हैं.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments