Wednesday, February 18, 2026
HomeCurrent Newsसूर्यकुमार ने किया बड़ा खुलासा, पाकिस्तानी खिलाड़ियों से क्यों नहीं मिलाया हाथ?

सूर्यकुमार ने किया बड़ा खुलासा, पाकिस्तानी खिलाड़ियों से क्यों नहीं मिलाया हाथ?

एशिया कप 2025 में 14 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला खेला गया। इस मैच में भारतीय टीम ने धमाकेदार जीत दर्ज की, जिसके बाद एक अलग ही नजारा देखने को मिला। टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने मैच खत्म होने के बाद पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिलाया। इस फैसले पर उन्होंने साफ कहा कि यह कदम सोच-समझकर और देशहित में उठाया गया है।

सूर्यकुमार ने विजयी छक्का लगाने के बाद साथी खिलाड़ी शिवम दुबे से हाथ मिलाया और सीधे मैदान से बाहर चले गए। वहीं, पाकिस्तानी खिलाड़ी हाथ मिलाने के लिए इंतजार ही करते रह गए। टॉस के दौरान भी सूर्यकुमार यादव ने पाकिस्तानी कप्तान सलमान अली आगा से हाथ नहीं मिलाया।

कुछ चीजें खेल भावना से ऊपर होती हैं

मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में सूर्यकुमार ने कहा कि हमारी सरकार और बीसीसीआई की एक ही राय है। हम यहां सिर्फ खेलने आए थे और हमने सही तरीके से जवाब दिया। कुछ चीजें खेल भावना से ऊपर होती हैं। सूर्यकुमार ने आगे कहा कि उन्होंने प्रेजेंटेशन में भी कहा था कि हम पहलगाम आतंकी हमले के सभी पीड़ितों और उनके परिवारों के साथ खड़े हैं। साथ ही, हम इस जीत को ऑपरेशन सिंदूर में शामिल अपने वीर जवानों को समर्पित करते हैं। उम्मीद है कि वे हम सभी को प्रेरित करते रहेंगे और जब भी हमें मौका मिलेगा, हम उन्हें मुस्कुराने का मौका देंगे।

माइक हेसन ने जताई निराशा

दूसरी ओर, पाकिस्तान के कोच माइक हेसन ने निराशा जताई। उन्होंने कहा कि हम हाथ मिलाने के लिए तैयार थे, लेकिन भारतीय खिलाड़ी मैदान छोड़कर चले गए। यह हमारे लिए निराशाजनक था। भारतीय टीम ने अपने दूसरे मैच में पाकिस्तान को हर विभाग में हराया। पाकिस्तान के कोच माइक हेसन ने कहा कि मैच के बाद की प्रस्तुति में सलमान अली आगा का न आना भारत के रवैये का नतीजा था। उन्होंने कहा कि हम हाथ मिलाने के लिए तैयार थे, लेकिन भारतीय टीम ने ऐसा नहीं किया। यह निराशाजनक था। हमने खराब खेला, लेकिन हम हाथ मिलाने के लिए तैयार थे।

सूर्यकुमार ने कहा कि सोशल मीडिया के शोर से दूरी बनाए रखने से टीम को धैर्य बनाए रखने में मदद मिली। सूर्यकुमार ने कहा कि हमने यहाँ आने के पहले दिन ही तय कर लिया था कि हम बाहरी शोर से 75-80% दूरी बनाए रखेंगे। यही वजह है कि हम स्पष्ट मन से मैदान पर उतरे और अपनी योजनाओं को आसानी से लागू कर पाए। फैन्स के समर्थन ने भी उन्हें ऊर्जा दी। इस पूरे विवाद के बीच टीम इंडिया की जीत और कप्तान सूर्यकुमार के बयान ने एक बार फिर साफ कर दिया कि टीम ने मैदान के अंदर और बाहर दोनों जगह अपना रुख साफ कर दिया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments