राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एक बार फिर से कोरोना वायरस के बढ़ते खतरों की आशंकाओं को देखते हुए दिल्ली सरकार मुस्तैद हो गई है जिसके लिए दिल्ली के सभी सरकारी और निजी अस्पतालों को खासकर बेड, ऑक्सीजन सिलेंडर, जीवनरक्षक दवाएं और वैक्सीन की उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा गया है।
दिल्ली सरकार ने यह भी निर्देश दिया है कि सभी कोरोना पॉजिटिव मामलों के सैंपल जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए लोक नायक जयप्रकाश अस्पताल भेजे जाएं, ताकि किसी नए वैरिएंट की मौजूदगी का जल्द से जल्द पता लगाया जा सके।
बता दें की राजधानी दिल्ली में कोरोना पॉजिटिव के 3 नए मामले सामने आ चुके हैं जिसके बाद दिल्ली सरकार ने यह एडवाइजरी जारी की है।

