Friday, February 13, 2026
HomeCurrent Newsराम मंदिर में दर्शन करना होगा आसान, बना दिया ये बड़ा प्लान

राम मंदिर में दर्शन करना होगा आसान, बना दिया ये बड़ा प्लान

अयोध्या में राम जन्मभूमि परिसर में चल रहे मंदिरों के निर्माण कार्य की समीक्षा के लिए अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा के नेतृत्व में दो दिवसीय बैठक हो रही है। समिति की बैठक का आज दूसरा दिन है। पहले दिन की बैठक के बाद राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा ने बयान जारी कर कहा, “बैठक में हमने कई अहम फैसले लिए हैं। निर्माण कार्यों की समीक्षा की गई और कुछ नए प्रस्तावों को भी मंजूरी दी गई।”

निपेंद्र ने बताया कि विशेष रूप से निकास मार्ग पर जूते-चप्पल रखने की व्यवस्था पर विचार किया गया ताकि श्रद्धालुओं को सुविधा मिल सके, ” साथ ही एंट्री-एग्जिट पर भी नया प्लान बनाया गया, उन्होंने कहा,” मूर्तियों के बारे में विस्तार से चर्चा की गई। जैसे-जैसे मेले की भीड़ कम होगी, सर्वप्रथम तुलसीदास जी की मूर्ति जो तैयार है उसे लगाया जाएगा,” उन्होंने बताया कि राम जन्मभूमि परिसर का जो अभी 11 नंबर गेट है उस पर निर्माण कार्य शुरू हो चुका है। हालांकि नंबर 3 का गेट है उस पर निर्माण कार्य अभी नहीं हो पा रहा है क्योंकि श्रद्धालु अभी वहां से बाहर जा रहे हैं।

बढ़ाई जाएगी श्रद्धालुओं की दर्शन क्षमता

अध्यक्ष ने बताया कि महाकुंभ पर राम नगरी में उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए निर्माण समिति की बैठक में श्रद्धालुओं की दर्शन व्यवस्था पर पुनर्विचार किया जा रहा है। राम जन्मभूमि के दर्शन व निकास द्वार बढ़ाने का भी निर्णय लिया गया है। निर्माण समिति के सभी प्रमुख सदस्य आज परिसर के विभिन्न स्थानों का निरीक्षण करेंगे। उन्होंने बताया कि 25 दिन से राम मंदिर निर्माण का कार्य बंद है। ऐसे में मंदिर का निर्माण मार्च में पूरा करने का कार्यक्रम जून में पूरा हो सकेगा। निपेंद्र ने बताया कि मंदिर का निर्माण कार्य जून तक पूरा हो जाएगा और प्राचीर सितंबर तक बनकर तैयार हो जाएगी।

शिवलिंग की स्थापना

उन्होंने कहा कि बन रहे सात मंदिरों में साधु-संतों की प्रतिमाएं स्थापित की जाएंगी। परकोटे में शिव मंदिर में शिवलिंग की स्थापना मार्च में पूरी हो जाएगी। इसके अलावा राम दरबार की मुख्य प्रतिमा का निरीक्षण 26 फरवरी को जयपुर में वासुदेव कामद ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय करेंगे। ऐसे में अगर अनुमति मिलती है तो मार्च तक राम दरबार की प्रतिमा लाने का प्रयास किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments