एमएच वन ब्यूरो, चंडीगढ़ : हरियाणा के युवा आधिकारिता एवं उद्यमिता, खेल और कानून एवं विधायी राज्यमंत्री गौरव गौतम ने कहा कि पलवल जिले को स्वच्छता और सौन्दर्यकरण के मामले में देश के अग्रणी जिलों में शामिल किया जाएगा। खेल मंत्री गौरव गौतम ने पलवल के बस स्टैंड से स्वच्छता अभियान की शुरुआत की।
कचरे को इकट्ठा करवा ट्रैक्टर-ट्राली में रखवाया
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सौंदर्यीकरण को लेकर पलवल के चौक-चौराहों सहित ओवरब्रिज पर वॉल पेंटिंग का कार्य चल रहा है। नगर परिषद के सौजन्य से बस स्टैंड से शुरू किए गए स्वच्छता अभियान के दौरान स्वयं मंत्री गौतम ने कचरे को एकत्रित कर ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में रखवा कर आमजन को स्वच्छता का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि जिले में तिरंगा लाइट लगाने का कार्य भी जल्द शुरू किया जाएगा।
खेल मंत्री ने कहा कि साफ़ सफाई को लेकर लगातार समय-समय पर स्वच्छता अभियान चलाए जा रहे हैं। इसके अलावा नगर परिषद के कर्मचारियों को भी सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए है। वहीं शहर से कूड़ा उठाने के लिए 80 रिक्शा, 10 ट्रैक्टर-ट्रॉली व 2 जेसीबी नगर परिषद को उपलब्ध करवाई गई हैं।आगरा चौक ओवरब्रिज पर महापुरुषों और ऐतिहासिक धरोहरों की चित्रकारी की जा रही है।
राज्यमंत्री गौतम ने कहा कि शहर में ‘हमारा पलवल’ नाम से आकर्षक सैल्फी प्वाइंट बनाए गए हैं। सेक्टर-2 स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय चौक पर बनाया गया क्लॉक टॉवर बेहद खूबसूरत नज़र आता है।
उन्होंने कहा कि शहर में आधुनिक सड़कों का निर्माण कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को साफ-सफाई और स्वच्छता के मामले में आगे ले जाने के उद्देश्य से सफाई अभियान की शुरुआत की थी, जो देशभर में चलाया जा रहा है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश में भी साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
इस अवसर पर उनके साथ पलवल के उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ व अतिरिक्त उपायुक्त अखिल पिलानी सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।
खेल मंत्री गौरव गौतम ने खुद उठाया बीड़ा, पलवल शहर में की स्वच्छता अभियान की शुरुआत
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on कन्नौज में दिल दहला देने वाली वारदात, अफेयर के शक में पति ने पत्नी को कुर्सी से बांधकर जिंदा जलाया
on पंचकूला स्कूल में हमले की शिकार बच्ची PGI से डिस्चार्ज, कक्षा 3 के छात्र ने पत्थरों से किया था हमला
on Ayodhya Deepotsav: आज अयोध्या जाएंगे CM योगी, परखेंगे दीपोत्सव की तैयारियां, जानें पूरा कार्यक्रम
on दिल्ली-NCR में प्रदूषण के चलते 50% वर्क फ्रॉम होम अनिवार्य, पुरानी गाड़ियों की एंट्री पर लगी रोक…
on दिल्ली-NCR में प्रदूषण के चलते 50% वर्क फ्रॉम होम अनिवार्य, पुरानी गाड़ियों की एंट्री पर लगी रोक…

