HomeBreaking News2027 में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप आ सकते हैं भारत, अमेरिकी विदेश मंत्री...

2027 में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप आ सकते हैं भारत, अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो का ऐलान

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अगले साल की शुरुआत में भारत के दौरे पर आ सकते हैं। इसकी जानकारी अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने दी है। उन्होंने कहा कि अमेरिकी प्रशासन ट्रंप की भारत यात्रा की तैयारियों में जुटा हुआ है और इस दौरे को अंतिम रूप देने पर काम चल रहा है।

ट्रंप की भारत यात्रा की तैयारी

मार्को रूबियो ने कहा, “अगले साल राष्ट्रपति ट्रंप के भारत आने की तैयारी चल रही है। मुझे लगता है कि यह बेहद सकारात्मक कदम होगा। मैं भी इस यात्रा को अंतिम रूप देने के लिए भारत आऊंगा।” उन्होंने उम्मीद जताई कि भारत और अमेरिका के बीच लंबित व्यापार समझौते को भी जल्द अंतिम रूप दिया जा सकता है।

मोदी-ट्रंप के रिश्तों की तारीफ

मार्को रूबियो ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच बेहद मजबूत व्यक्तिगत संबंध हैं, जो दोनों देशों की साझेदारी को और मजबूत बनाते हैं। उन्होंने कहा कि भारत अमेरिका का महत्वपूर्ण रणनीतिक साझेदार है और प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति ट्रंप के बीच बेहद करीबी संबंध हैं। कूटनीति में ऐसे व्यक्तिगत रिश्तों की अहम भूमिका होती है।”

ऊर्जा क्षेत्र में भी बढ़ रहा सहयोग

अमेरिकी विदेश मंत्री ने कहा कि भारत, अमेरिका और वेनेजुएला के बीच ऊर्जा क्षेत्र में भी बातचीत जारी है। उन्होंने बताया कि तीनों देश कच्चे तेल की आपूर्ति बढ़ाने के लिए मिलकर काम कर रहे हैं। मार्को रूबियो ने कहा कि भारत दुनिया के उन चुनिंदा देशों में शामिल है, जिनके पास हेवी क्रूड ऑयल को रिफाइन करने की क्षमता है। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी की भी सराहना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में भारत वैश्विक स्तर पर एक मजबूत शक्ति बनकर उभरा है।

Read More

चोट और सर्जरी भी नहीं रोक पाई रफ्तार, ज्योति याराजी ने नेशनल इंटर-स्टेट चैंपियनशिप में जीता गोल्ड मैडल

Ram Janam Chauhan
Ram Janam Chauhanhttp://mhone.in
राम जनम चौहान वर्तमान में MH One News के साथ जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से पॉलिटिक्स और नेशनल न्यूज़ को कवर करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण संस्थान के साथ की। इसके अलावा Zee Media और India News में इंटर्नशिप की है। राम जनम चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (गोकलपुरी, दिल्ली) से पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments