केंद्रीय कैबिनेट की अहम बैठक होगी. पीएम मोदी की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा की जाएगी. उम्मीद की जा रही है कि कैबिनेट की बैठक में नए इनकम टैक्स बिल को मंजूरी मिल सकती है. कैबिनेट की मंजूरी के बिल को 10 फरवरी को लोकसभा में पेश किया जा सकता है. बता दें कि केंद्रीय बजट के दौरान वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने घोषणा की थी कि केंद्र सरकार नया आयकर विधेयक लाएगी और नया आयकर विधेयक स्पष्ट और सीधा होगा. दरअसल, नया इनकम टैक्स बिल 1961 के पुराने आयकर अधिनियम की जगह लेगा. इससे जटिलता 60 फीसदी कम हो सकती है. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के मुताबिक नए कानून का उद्देश्य करदाताओं के लिए आयकर कानूनों की जटिलताओं को समझना आसान बनाना है.
केंद्रीय कैबिनेट की PM मोदी की अध्यक्षता में बैठक, नए टैक्स बिल को मिल सकती है मंजूरी, 10 फरवरी को लोकसभा में पेश किया जा सकता है बिल
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on कन्नौज में दिल दहला देने वाली वारदात, अफेयर के शक में पति ने पत्नी को कुर्सी से बांधकर जिंदा जलाया
on पंचकूला स्कूल में हमले की शिकार बच्ची PGI से डिस्चार्ज, कक्षा 3 के छात्र ने पत्थरों से किया था हमला
on Ayodhya Deepotsav: आज अयोध्या जाएंगे CM योगी, परखेंगे दीपोत्सव की तैयारियां, जानें पूरा कार्यक्रम
on दिल्ली-NCR में प्रदूषण के चलते 50% वर्क फ्रॉम होम अनिवार्य, पुरानी गाड़ियों की एंट्री पर लगी रोक…
on दिल्ली-NCR में प्रदूषण के चलते 50% वर्क फ्रॉम होम अनिवार्य, पुरानी गाड़ियों की एंट्री पर लगी रोक…

