HomeBreaking Newsपहला सेट जीता, फिर पलटा पासा, क्वार्टर-फाइनल में पीवी सिंधु के हाथ...

पहला सेट जीता, फिर पलटा पासा, क्वार्टर-फाइनल में पीवी सिंधु के हाथ लगी हार

एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला बैडमिंटन टीम को जापान के खिलाफ क्वार्टर फाइनल में शुरुआती झटका लगा है। पहले टाई में पीवी सिंधु(PV Sindhu) का सामना जापान की अकाने यामागुची से हुआ। सिंधु ने मुकाबले की शुरुआत शानदार अंदाज में की और पहला गेम 23-21 से अपने नाम कर लिया। हालांकि, शुरुआत से ही दोनों खिलाड़ियों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला।

पहला गेम गंवाने के बाद यामागुची ने दूसरे गेम में अपना खेल बेहतर किया। सिंधु ने उन्हें आसानी से आगे नहीं बढ़ने दिया और कई मौकों पर बराबरी की टक्कर दी। इसके बावजूद जापानी खिलाड़ी ने 21-18 से गेम जीतकर मुकाबले को निर्णायक तीसरे गेम तक पहुंचा दिया।

निर्णायक गेम में सिंधु को मिली हार

तीसरे गेम में यामागुची ने शुरुआत से ही दबाव बनाए रखा। सिंधु अपनी लय बरकरार नहीं रख सकीं और यह गेम 11-21 से गंवा बैठीं। इस जीत के साथ यामागुची ने मैच 2-1 से अपने नाम किया और जापान ने महिला टीम क्वार्टर फाइनल के पहले टाई में भारत पर बढ़त बना ली।

अब उन्नति हुड्डा पर नजर

सिंधु के मैच के बाद भारत की उम्मीदें अगले मुकाबलों पर टिकी हैं। उन्नति हुड्डा को भी जापान के खिलाफ अहम मुकाबले में उतरना है। भारतीय टीम के लिए अब लक्ष्य वापसी करते हुए टाई का स्कोर बराबर करना होगा।

एशियन गेम्स 2026 में भारत ने अब तक छह पदक जीते हैं। इनमें चार रजत और दो कांस्य पदक शामिल हैं। ताजा पदक तालिका में भारत के खाते में अभी स्वर्ण पदक नहीं आया है और वह 12वें स्थान पर है।

यह भी पढ़ें : शूटिंग में 3 मेडल, MMA में ऐतिहासिक कांस्य, हॉकी, बैडमिंटन, टेबल टेनिस और कबड्डी…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments