HomeBreaking Newsहापुड़ में मांस खाने से मना करना शख्स को पड़ा भारी, चाकुओं...

हापुड़ में मांस खाने से मना करना शख्स को पड़ा भारी, चाकुओं से गोदकर किया लहूलुहान

उत्तर प्रदेश के हापुड़(Hapur) से एक बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है। शुक्रवार की देर रात करीब 10:30 बजे एक शख्स पर कुछ लोगों ने धारदार चाकुओं से अंधाधुंध हमला बोल दिया। इस जानलेवा हमले के बाद से ही पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। जानकारी के मुताबिक इस हमले की वजह थी मांस खाने से मना करना, चार-पांच लोग जबरदस्ती दीपांशु नाम के शख्स को मांस खिला रहे थे लेकिन उसने वो खाने से जब साफ मना किया तो उन चार-पांच लोगों ने दीपांशु पर चाकुओं से हमला बोल दिया।

उन्होंने उसके चेहरे और छाती पर चाकू से कई वार कि जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया और दर्द से कराते हुए जमीन पर गिर गया। इस घटना के बाद वहां पर मौजूद कुछ स्थानीय लोग दीपांशु को घायल हालत में उठाकर अस्पताल ले गए जहां पर उसका इलाज जारी है आपको बता दें कि ये पूरी घटना बहादुरगढ़ पुलिस स्टेशन इलाके की है जिसको लेकर पुलिस ने अपनी जांच पड़ताल शुरु कर दी है।

दो आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज

पुलिस ने पीड़ित पक्ष की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया है। FIR में दो आरोपियों अरमान और फैज़ान के नाम हैं और पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ भी आरोप शामिल हैं। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सभी आरोपियों की पहचान करने और उन्हें गिरफ्तार करने के लिए अलग-अलग टीमें बनाई गई हैं।

तलाश में जुटी पुलिस

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस सक्रिय रूप से जाँच कर रही है। अधिकारियों ने कहा कि वे घटनास्थल से सभी सबूत इकट्ठा कर रहे हैं और आरोपियों का जल्द पता लगाने के लिए पास के CCTV कैमरों की फुटेज की जाँच कर रहे हैं। घटना के बाद इलाके में तनावपूर्ण माहौल होने के बावजूद पुलिस ने कहा है कि स्थिति नियंत्रण में है और जनता से शांति बनाए रखने की अपील की है।

स्थानीय प्रशासन ने चेतावनी दी है कि अफवाहें फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने कहा कि शुरुआती जाँच के आधार पर कार्रवाई की जा रही है और मामले के सभी पहलुओं पर विचार किया जा रहा है। इस बीच, पीड़ित का परिवार आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी और कड़ी सज़ा की मांग कर रहा है। मामले की आगे की जाँच चल रही है और पुलिस का दावा है कि आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें : पंजाब पुलिस द्वारा निजी वाहनों पर गैर-कानूनी हूटर, सायरन और फ्लैशर लगाने…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments