HomeBreaking Newsप्रतापगढ़ में दर्दनाक हादसा, भारी बारिश के कारण ढही 100 साल पुरानी...

प्रतापगढ़ में दर्दनाक हादसा, भारी बारिश के कारण ढही 100 साल पुरानी इमारत, एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत

उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़(Pratapgarh) जिले में गुरुवार तड़के एक बेहद दुखद हादसा सामने आया। नगर कोतवाली क्षेत्र के महुली मोहल्ले में लगातार हो रही बारिश के बीच करीब 100 वर्ष पुराना एक जर्जर मकान अचानक ढह गया। हादसे के समय परिवार के सदस्य घर के एक कमरे में सो रहे थे। मकान गिरते ही पूरा कमरा मलबे में तब्दील हो गया और अंदर मौजूद लोग उसके नीचे दब गए।

इस दुर्घटना में एक ही परिवार के छह सदस्यों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया जहां उसका इलाज जारी है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, परिवार के सभी सदस्य एक ही कमरे में इसलिए सो रहे थे क्योंकि उसी कमरे में एयर कंडीशनर लगा हुआ था। इसी दौरान मकान भरभराकर गिर पड़ा और सभी लोग उसकी चपेट में आ गए।

मासूम बच्चों समेत पूरा परिवार हादसे का शिकार

मृतकों में परिवार के बुजुर्ग दंपति, उनका बेटा, बहू और दो छोटे बच्चे शामिल हैं। एक ही परिवार के छह लोगों की मौत से पूरे इलाके में शोक का माहौल है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से राहत और बचाव अभियान चलाया गया तथा मलबे में दबे लोगों को बाहर निकाला गया।

प्रारंभिक जांच में सामने आई यह वजह

प्रारंभिक जांच में पता चला है कि मकान काफी पुराना और जर्जर अवस्था में था। लगातार हो रही बारिश के कारण इसकी दीवारें और ढांचा कमजोर हो गया था, जिससे यह अचानक ढह गया। पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही हादसे के कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है ताकि पूरे घटनाक्रम की स्पष्ट जानकारी सामने आ सके।

यह भी पढ़ें : अखिलेश सरकार के फैसले पर योगी सरकार का बड़ा एक्शन, मदरसा वेतन विधेयक हुआ खत्म…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments