HomeCurrent Newsसंभल मामले पर सियासत हुई तेज, संभल जा रहे समाजवादी पार्टी के...

संभल मामले पर सियासत हुई तेज, संभल जा रहे समाजवादी पार्टी के नेता माता प्रसाद पांडेय को पुलिस ने रोका

संभल मामले को लेकर सियासत तेज होती जा रही है। सामजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने एलान किया था कि सामजवादी पार्टी का एक 15 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल संभल जाएगा जिसके बाद इस मामले ने और भी ज्यादा तूल पकड़ लिया।

इसी कड़ी में आज नेता विपक्ष माता प्रसाद की अगुवाई में समाजवादी पार्टी के पांच सांसदों समेत 15 नेता संभल जाने की तैयारी कर रहे थे जिसके बाद उन्हें प्रशासन ने संभल जाने से रोक दिया और सभी को हाउस अरेस्ट कर लिया।

हालांकि प्रशासन ने भी आदेश जारी करते हुए नेताओं के सम्भल जाने पर रोक लगा रखी है जिसके चलते लखनऊ में माता प्रसाद पांडेय के घर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। साथ ही पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं ताकि कोई अप्रिय घटना न हो। समाजवादी पार्टी के नेताओं का दावा है कि हिंसा के मामले में सच्चाई का पता लगाना जरूरी है और वे पीड़ितों के साथ खड़े हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments