उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में योग दिवस कार्यक्रम की तैयारियां शुरू हो गई हैं और प्रशासन इसके आयोजन में सक्रिय रूप से जुटा हुआ है। जिले के आयुष विभाग ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के लिए तैयारियां तेज कर दी हैं। राष्ट्रीय आयुष मिशन के तहत, जिले में 15 जून से 21 जून तक एक भव्य योग सप्ताह मनाया जाएगा। इस साल के योग दिवस की थीम Yoga for Healthy Aging है। जिलाधिकारी कार्यालय में कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर हुई समीक्षा बैठक में जिले के प्रमुख अधिकारी शामिल हुए DM ने अपनी कुर्सियों पर बैठे-बैठे ही योग करने का सुझाव दिया। इसके बाद, एक इंस्ट्रक्टर ने एक सेशन आयोजित किया और DM ने अन्य अधिकारियों के साथ ‘योग ब्रेक’ में हिस्सा लिया।
मुरादाबाद के DM राजेंद्र पेंसिया का योग फॉर स्टाफ 🧘
बैठक के दौरान कुर्सी पर बैठे-बैठे अफसरों का योगा क्लास लिया जा रहा है #Moradabad #DineshGoelMlcUP pic.twitter.com/3eWzHfuB7P— Anamika Pal (@BindasWith) June 9, 2026
DM का संदेश
DM राजेंद्र पेन्सिया ने जीवन में योग को शामिल करने के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि कोई भी व्यक्ति काम की जगह पर ही योग ब्रेक ले सकते हैं, जो पांच मिनट का एक खास योग रूटीन है। DM ने कहा कि लगातार काम करने से होने वाले तनाव को कम करने और एकाग्रता बढ़ाने में यह ब्रेक बहुत असरदार है। उन्होंने बताया कि संबंधित अधिकारियों और विभिन्न संगठनों के योग विशेषज्ञों के साथ हुई तैयारी बैठक के दौरान योग ब्रेक का अभ्यास किया गया था।
READ MORE: कॉकरोच जनता पार्टी के बाद ‘इश्क करो पार्टी’, भारत के पूर्व जस्टिस मार्कंडेय काटजू ने बनाई IKP

