HomeBreaking Newsमालवीय नगर अग्निकांड के बाद प्रशासन का बड़ा एक्शन, दक्षिण दिल्ली में...

मालवीय नगर अग्निकांड के बाद प्रशासन का बड़ा एक्शन, दक्षिण दिल्ली में 32 इमारतें चिन्हित, अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर

दिल्ली में हाल ही में हुए एक होटल अग्निकांड ने प्रशासनिक व्यवस्था और सुरक्षा मानकों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। इस दर्दनाक घटना के बाद दिल्ली सरकार और स्थानीय प्रशासन अब पूरी तरह सक्रिय नजर आ रहा है। खासकर दक्षिणी दिल्ली के मालवीय नगर(Malviya Nagar) और आसपास के क्षेत्रों में अवैध निर्माण और फायर सेफ्टी नियमों की अनदेखी करने वाली इमारतों के खिलाफ बड़े पैमाने पर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। मालवीय नगर के हौज रानी इलाके में प्रशासनिक जांच के दौरान कुल 32 इमारतों को संदिग्ध और नियमों के उल्लंघन में पाया गया है।

इनमें कई ऐसी इमारतें शामिल हैं जहां या तो जरूरी अनुमति नहीं ली गई थी या फिर सुरक्षा मानकों की पूरी तरह अनदेखी की गई थी। विशेष बात यह है कि इनमें से लगभग 12 इमारतें ब्रेड एंड ब्रेकफास्ट (B&B) के रूप में संचालित हो रही थीं जहां नियमों के अनुसार जरूरी लाइसेंस और फायर सेफ्टी व्यवस्था का पालन नहीं किया गया था। इन सभी भवनों को नोटिस जारी कर दिया गया है और उन्हें सुधार या जवाब देने के लिए सीमित समय दिया गया है। प्रशासन ने साफ कर दिया है कि तय समयसीमा के भीतर अनुपालन न करने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments