पंजाब के लुधियाना(Ludhiana) स्थित फोकल पॉइंट इंडस्ट्रियल एरिया में दिनदहाड़े झपटमारी की एक घटना सामने आई है। यहां पर एक महिला कर्मचारी से बाइक सवार दो युवकों ने सोने का मंगलसूत्र छीन लिया। पूरी घटना आसपास लगे CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हो गई जिसके आधार पर पुलिस आरोपियों की पहचान करने में जुटी है। पीड़िता की पहचान संध्या के रूप में हुई है जो फोकल पॉइंट की आनंद फैक्ट्री में कपड़ों पर प्रेस करने का काम करती हैं।
जानकारी के मुताबिक, 30 जून की दोपहर ब्रेक के दौरान वह फैक्ट्री के बाहर बैठी थीं। इसी बीच बाइक पर सवार दो युवक उनके पास पहुंचे और ‘साहिल फैक्ट्री’ का पता पूछने लगे। संध्या ने कहा कि मुझे नहीं पता इसके बाद दोनों युवक वहां से आगे बढ़ गए और फिर कुछ ही सेकंड में वापस मुड़कर दोबारा उसके पास आए और बाइक पर पीछे बैठे युवक ने कहा कि आप हमें पता क्यों नहीं बता रही हैं। इसके बाद संध्या जैसे ही संभलती कि इतने में पीछे बैठे युवक ने अचानक से झपट्टा मारकर संध्या का गले में पहला हुआ सोने का मंगलसूत्र खींच लिया और तुरंत वहां से 9 तो 11 हो गए।
मौके पर हुए फरार
अचानक संध्या के गले से सोने का मंगलसूत्र झपटने के बाद दोनों आरोपी तेज रफ्तार बाइक पर मौके से फरार हो गए। संध्या ने उनका पीछा करने की कोशिश की, लेकिन वे हाथ नहीं आए।
CCTV फुटेज के आधार पर जांच शुरु
घटना की पूरी रिकॉर्डिंग सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। फुटेज में दोनों संदिग्धों की गतिविधियां स्पष्ट दिखाई दे रही हैं। घटना के बाद पीड़िता ने नजदीकी पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज अपने कब्जे में लेकर बाइक के नंबर और आरोपियों के हुलिए के आधार पर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की तलाश जारी है और जल्द ही उन्हें पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।
Sanae Takaichi India Visit: जापान की प्रधानमंत्री सनाए ताकाइची का गुरुवार को राष्ट्रपति भवन में भव्य स्वागत किया गया है। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र...