HomeBreaking Newsलखनऊ के होटल की 10वीं मंजिल से गिरी युवती, मौत से हड़कंप,...

लखनऊ के होटल की 10वीं मंजिल से गिरी युवती, मौत से हड़कंप, बॉयफ्रेंड फरार, पुलिस जांच में जुटी

Lucknow Hotel Woman Death Case: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में होटल की 10वीं मंजिल से गिरकर एक युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना सुशांत गोल्फ सिटी के न्यू हजरतगंज स्थित होटल सेलेस्टियल ओमेक्स की है। बताया जा रहा है कि युवती अपने बॉयफ्रेंड के साथ होटल में रुकी थी। घटना के बाद उसका बॉयफ्रेंड मौके से फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

कमरा नंबर 1037 से नीचे गिरी युवती

पुलिस के मुताबिक युवती होटल के कमरा नंबर 1037 से नीचे गिरी। घटना शाम करीब 6 बजे की बताई जा रही है। दोनों ने सोमवार सुबह होटल के कमरे में प्रवेश किया था। शाम को युवती के कमरे से नीचे गिरने की सूचना होटल के सिक्योरिटी इंचार्ज ने पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया

पुलिस ने युवती के शव को पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया है और उसके परिजनों को घटना की जानकारी दी गई है। चौक निवासी युवती की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसे लेकर पुलिस हर पहलू की जांच कर रही है। पुलिस होटल में मौजूद कर्मचारियों और अन्य लोगों से भी जानकारी जुटा रही है।

बॉयफ्रेंड की तलाश में जुटी पुलिस

युवती होटल की 10वीं मंजिल पर बॉयफ्रेंड के साथ रुकी थी और कमरा भी बुक कराया गया था। घटना के बाद बॉयफ्रेंड के फरार होने से मामला और संदिग्ध हो गया है। हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि युवती की मौत हादसा थी या इसके पीछे कोई अन्य वजह थी। पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति साफ होने की बात सामने आ रही है।

हजरतगंज में पहले भी हो चुकी है ऐसी घटना

लखनऊ में इससे पहले हजरतगंज स्थित अवध ग्रीन अपार्टमेंट में एक युवक की चौथी मंजिल से गिरकर मौत हो चुकी है। मृतक की पहचान युवा कारोबारी शिवा शर्मा के रूप में हुई थी। शिवा की मां रंजना शर्मा ने उसकी कथित लिव-इन पार्टनर और मॉडल श्रद्धा दुबे पर हत्या का आरोप लगाया था।

शिवा की मां ने दर्ज कराई थी FIR

मृतक की मां रंजना शर्मा ने एफआईआर दर्ज कराते हुए शिकायत में कहा था, “श्रद्धा दुबे, उसका ड्राइवर, श्रद्धा की बहन रश्मि दुबे, आदिल और कुछ अन्य अज्ञात लोगों द्वारा मेरे बेटे की हत्या की प्रबल आशंका है। श्रद्धा दुबे द्वारा अपने साथियों के साथ मिलकर ये हत्या करवाई गई है।” इस मामले में भी कथित गर्लफ्रेंड के फरार होने की बात सामने आई थी।

दोनों मामलों में सामने आई एक जैसी कड़ी

लखनऊ में सामने आए इन दोनों मामलों में एक समानता यह है कि दोनों व्यक्तियों की मौत ऊपरी मंजिल से गिरने के बाद हुई और दोनों मामलों में उनके पार्टनर्स को लेकर सवाल उठे हैं। हालांकि, ओमेक्स होटल में युवती की मौत और शिवा शर्मा की मौत के मामलों की परिस्थितियां अलग-अलग हैं। दोनों घटनाओं की जांच के बाद ही वास्तविक कारण सामने आ सकेगा। फिलहाल ओमेक्स होटल मामले में पुलिस फरार बॉयफ्रेंड की तलाश और युवती की मौत की परिस्थितियों की जांच कर रही है।

Read More:

दुनिया की रफ्तार से दोगुनी भारत की GDP ग्रोथ! IMF ने बढ़ाया अनुमान, अर्थव्यवस्था को लेकर आई बड़ी खुशखबरी

Yogita Tyagi
Yogita Tyagihttps://mhone.in/
योगिता त्यागी एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, मनोरंजन, धर्म और लाइफस्टाइल विषयों में विशेष रुचि है। वर्तमान में वह Mhone News के राजनीतिक, धर्म और मनोरंजन सेक्शन के लिए सक्रिय रूप से लेखन कर रही हैं। डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्होंने अपने करियर में कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों- जैसे दैनिक भास्कर, पंजाब केसरी, इंडिया डेली लाइव और ITV नेटवर्क में योगदान दिया है। योगिता ने गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (GGSIPU) से मास कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है, जिसने उनके डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में गहन, प्रभावशाली और विश्वसनीय लेखन की मजबूत नींव रखी है।
RELATED ARTICLES

2 COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments