भारतीय जनता पार्टी की सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत ने युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी(Vaibhav Suryavanshi) के भारतीय T20 टीम में चयन पर खुशी जताई है। मुंबई में अपनी आगामी फिल्म “भारत भाग्य विधाता” के प्रमोशन के दौरान आयोजित एक मीडिया इवेंट में उन्होंने इस उपलब्धि पर अपनी राय रखी और खिलाड़ी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कंगना ने कहा कि इतनी कम उम्र में टीम इंडिया में जगह बनाना अपने आप में बड़ी उपलब्धि है और यह उनके टैलेंट और मेहनत को दर्शाता है।
‘सचिन और विराट से भी बेहतर बनने की उम्मीद’
इवेंट के दौरान कंगना रनौत ने वैभव सूर्यवंशी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वह चाहते हैं कि यह युवा खिलाड़ी देश के लिए लंबे समय तक शानदार प्रदर्शन करे। उन्होंने कहा कि उम्मीद है वैभव भविष्य में भारतीय क्रिकेट को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगे।कंगना ने शुभकामनाएं देते हुए कहा कि चाहते हैं कि वह देश के लिए सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली जैसे दिग्गजों से भी बेहतर प्रदर्शन करें।” हालांकि उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि किसी भी युवा खिलाड़ी पर अनावश्यक दबाव डालना सही नहीं है।
कंगना रनौत ने बातचीत में यह भी कहा कि युवा खिलाड़ियों को शुरुआत में ही बहुत ज्यादा अपेक्षाओं के बोझ से नहीं दबाना चाहिए। उन्होंने कहा कि हर खिलाड़ी का अपना समय होता है और उसे अपने प्रदर्शन के आधार पर आगे बढ़ने का अवसर मिलना चाहिए। उन्होंने यह उम्मीद जताई कि वैभव भविष्य में वर्ल्ड कप जैसे बड़े टूर्नामेंट में भारत के लिए अहम भूमिका निभा सकते हैं और अपने प्रदर्शन से देश का नाम रोशन करेंगे।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ बयान
कंगना रनौत के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर भी काफी चर्चा देखने को मिल रही है। उनके बयान के वीडियो और उद्धरण तेजी से वायरल हो रहे हैं। कई यूजर्स ने उनके उत्साह की सराहना की है, जबकि कुछ लोगों ने इसे एक युवा खिलाड़ी के लिए प्रेरणादायक बताया है।
वैभव सूर्यवंशी को लेकर चल रही इस चर्चा ने क्रिकेट फैंस के बीच उत्सुकता और बढ़ा दी है, खासकर उनके अंतरराष्ट्रीय करियर को लेकर।
लखनऊ स्थित मुख्यमंत्री आवास पर सोमवार को आयोजित ‘जनता दर्शन’ कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ(Yogi Adityanath) ने प्रदेश के अलग-अलग जिलों से आए लोगों...