HomeBreaking Newsजापान घूमने का सपना अब होगा पूरा, IRCTC करा रहा है ₹3.46...

जापान घूमने का सपना अब होगा पूरा, IRCTC करा रहा है ₹3.46 लाख में 10 दिन का टूर, वीजा-फ्लाइट से लेकर रहना-खाना सब शामिल

IRCTC Japan Tour: जापान घूमने का सपना देखने वालों के लिए इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन (IRCTC) शानदार टूर पैकेज लेकर आया है। IRCTC का दिल्ली से जापान का 10 दिन और 9 रातों का ऑल-इन्क्लूसिव ‘लैंड ऑफ राइजिंग सन’ टूर 6 सितंबर को दिल्ली से शुरू होगा और 15 सितंबर को वापसी होगी। इस पैकेज में फ्लाइट, वीजा, होटल, खाना और लोकल ट्रांसपोर्ट समेत कई सुविधाएं शामिल हैं।

₹3.46 लाख से शुरू है पैकेज

टूर की शुरुआती कीमत ट्रिपल शेयरिंग के लिए ₹3,45,999 प्रति व्यक्ति है। ट्विन शेयरिंग में दो लोगों के लिए कीमत ₹3,49,999 प्रति व्यक्ति रखी गई है, जबकि सिंगल ऑक्यूपेंसी की कीमत ₹4,73,999 है। 5 से 11 साल के बच्चों के लिए बेड के साथ पैकेज ₹2,92,499 और बिना बेड के ₹2,63,999 का है।

पासपोर्ट और दस्तावेज जरूरी

इस टूर की बुकिंग के लिए यात्रियों के पास कम से कम 6 महीने की वैलिडिटी वाला पासपोर्ट होना चाहिए। इसके अलावा PAN कार्ड, फाइनेंशियल प्रूफ और नौकरी से जुड़े दस्तावेज देने होंगे, ताकि वीजा प्रक्रिया में किसी तरह की परेशानी न आए। यात्री IRCTC की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए अपनी सीट बुक कर सकते हैं।

ANA की प्रीमियम इकोनॉमी क्लास में सफर

पैकेज के तहत IRCTC यात्रियों को ऑल निप्पॉन एयरवेज (ANA) की प्रीमियम इकोनॉमी क्लास में दिल्ली से टोक्यो ले जाएगा और वापस दिल्ली लाएगा। फ्लाइट टिकट की बुकिंग की जिम्मेदारी IRCTC की होगी। जापान का टूरिस्ट वीजा शुल्क भी पैकेज में शामिल है।

4-स्टार होटल और तीनों वक्त का खाना

यात्रियों के ठहरने की व्यवस्था 4-स्टार होटलों में की जाएगी। पैकेज में नाश्ता, दोपहर का भोजन और रात का खाना भी शामिल है। इसके अलावा एयरपोर्ट ट्रांसफर, एसी बस से लोकल टूर और गाइड की सुविधा भी मिलेगी। 70 साल से कम उम्र के यात्रियों के लिए ट्रैवल इंश्योरेंस का खर्च भी अलग से नहीं देना होगा।

7 प्रसिद्ध शहरों की होगी सैर

10 दिन के इस टूर में यात्री जापान के सात प्रमुख शहरों टोक्यो, हाकोने, हमामात्सु, क्योटो, ओसाका, नारा और हिरोशिमा की यात्रा करेंगे। इस दौरान जापान के ऐतिहासिक मंदिरों, आधुनिक इमारतों और प्रमुख पर्यटन स्थलों को करीब से देखने का मौका मिलेगा।

बुलेट ट्रेन और माउंट फूजी का रोमांच

यात्रियों को शिन-ओसाका से हिरोशिमा स्टेशन तक जापान की तेज रफ्तार बुलेट ट्रेन में सफर कराया जाएगा। इसके अलावा माउंट फूजी के फिफ्थ स्टेशन की यात्रा भी कराई जाएगी। ओवाकुदानी वैली, टोगेंदाई से ओवाकुदानी तक हाकोने रोपवे और हाकोने पाइरेट शिप पर क्रूज का अनुभव भी पैकेज में शामिल है।

क्योटो से हिरोशिमा तक खास पर्यटन स्थल

टूर के दौरान टोयोटा म्यूजियम और SCMAGLEV रेलवे म्यूजियम भी दिखाया जाएगा। क्योटो में अराशियामा बांस वन, किंकाकु-जी मंदिर और फुशिमी इनारी ताइशा की सैर कराई जाएगी। इसके अलावा ओसाका कैसल, नारा डीयर पार्क, तोदाई-जी मंदिर, हिरोशिमा पीस मेमोरियल पार्क, मियाजिमा द्वीप और इत्सुकुशिमा श्राइन भी यात्रियों के टूर का हिस्सा होंगे।

Read More:

मोहम्मद अशफ़ाक ने तोड़ा U20 नेशनल रिकॉर्ड, पुरुषों की 400 मीटर सेमीफाइनल में बनाई जगह

Yogita Tyagi
Yogita Tyagihttps://mhone.in/
योगिता त्यागी एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, मनोरंजन, धर्म और लाइफस्टाइल विषयों में विशेष रुचि है। वर्तमान में वह Mhone News के राजनीतिक, धर्म और मनोरंजन सेक्शन के लिए सक्रिय रूप से लेखन कर रही हैं। डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्होंने अपने करियर में कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों- जैसे दैनिक भास्कर, पंजाब केसरी, इंडिया डेली लाइव और ITV नेटवर्क में योगदान दिया है। योगिता ने गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (GGSIPU) से मास कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है, जिसने उनके डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में गहन, प्रभावशाली और विश्वसनीय लेखन की मजबूत नींव रखी है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments