जापान के साणो में खेले गए एक सांसेटिसज खेज टी20 मुकाबले में भारतीय टीम ने श्रेयस अय्यर की कप्तानी में जापान को 2 रनों से हरा दिया। बारिश के कारण 5 ओवर का किए गए इस मुकाबले में आखिरी गेंद तक रोमांच बना रहा, जहां जापान को जीत के लिए अंतिम गेंद पर 4 रनों की दरकार थी। हालांकि, स्पिनर अक्षर पटेल ने अपनी सटीक और शानदार गेंदबाजी के दम पर जापानी बल्लेबाजों को बाउंड्री नहीं लगाने दी और भारत को एक नाटकीय जीत दिला दी। 33 रनों के छोटे से लक्ष्य का पीछा करने उतरी जापान की टीम निर्धारित 5 ओवरों में 3 विकेट खोकर 30 रन ही बना सकी।
Bullseye from distance 🎯
Ishan Kishan with a brilliant direct hit 👏
Updates ▶️ https://t.co/0YhYTwc8HS#TeamIndiaInJapan | #JPNvIND | @ishankishan51 pic.twitter.com/FwUKfCTBwG
— BCCI (@BCCI) September 22, 2026
जापानी गेंदबाजों का अनुशासन और भारतीय बल्लेबाजी का पतन
इससे पहले टॉस और परिस्थितियों के चलते महज 5 ओवर के बने इस मैच में भारतीय बल्लेबाजों का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा। जापानी गेंदबाजों ने मैच की पहली ही गेंद से कसी हुई गेंदबाजी की और भारतीय बल्लेबाजों को बिल्कुल भी खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया। पारी की शुरुआत में ही चार्ली हारा हिंजे ने विस्फोटक ओपनर अभिषेक शर्मा को बिना खाता खोले पवेलियन भेज दिया। इसके तुरंत बाद दूसरे ओवर में संजू सैमसन भी इब्राहिम ताकाहाशी का शिकार बनकर 9 रन पर आउट हो गए। वहीं ईशान किशन भी दबाव में आकर केवल 3 रन बनाकर आउट हो गए।
कप्तान श्रेयस अय्यर का संघर्ष और भारत का 32 रनों पर रुकना
एक तरफ से लगातार गिरते विकेटों के बीच कप्तान श्रेयस अय्यर ने मोर्चा संभाला और क्रीज पर टिककर रन बनाने की कोशिश की। उन्होंने 12 गेंदों में 16 रनों का जुझारू योगदान दिया, लेकिन वे भी पांचवें और आखिरी ओवर में आउट हो गए। इस तरह ताश के पत्तों की तरह बिखरी भारतीय टीम 5 ओवर के अपने कोटे में 4 विकेट गंवाकर बमुश्किल 32 रन ही बना पाई।
पहली भिड़ंत का महारिकॉर्ड रहा बरकरार
इस करीबी जीत के साथ ही भारत ने पहली बार टी20 में भिड़ने वाली टीमों के खिलाफ अपना शानदार रिकॉर्ड कायम रखा है। भारतीय क्रिकेट टीम ने अब तक जिन 20 नई टीमों के खिलाफ अपना पहला मुकाबला खेला है, उनमें से 17 टीमों को मात दी है और अब जापान भी इस सूची में शामिल हो गया है। भारत को पहली भिड़ंत में केवल न्यूजीलैंड और वेस्टइंडीज के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था, जबकि स्कॉटलैंड के खिलाफ मैच बिना किसी नतीजे के समाप्त हुआ था।

