स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर दिल्ली मेट्रो में सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी की जा रही है। दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) ने यात्रियों को सलाह दी है कि वे 9 अगस्त से 16 अगस्त 2026 के बीच मेट्रो से सफर के लिए घर से जल्दी निकलें। इस दौरान सुरक्षा जांच बढ़ाए जाने के कारण कई स्टेशनों पर लंबी कतारें लग सकती हैं। DMRC के मुताबिक, 15 अगस्त को होने वाले स्वतंत्रता दिवस समारोह को देखते हुए केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) सभी मेट्रो स्टेशनों पर सुरक्षा जांच को और सख्त करेगा। यह विशेष सुरक्षा व्यवस्था 9 अगस्त से शुरू होकर 16 अगस्त तक जारी रहेगी।
SECURITY UPDATE
In view of the enhanced security arrangements ahead of Independence Day on 15th August 2026, the security checks for passengers will be further intensified by CISF across the Metro stations starting from 9th August 2026 (Sunday).
This might result in long queues…
— Delhi Metro Rail Corporation (@OfficialDMRC) August 7, 2026
पीक आवर्स में बढ़ सकता है यात्रा का समय
सुरक्षा जांच के दौरान यात्रियों को सामान्य दिनों की तुलना में ज्यादा समय लग सकता है। खासकर सुबह और शाम के व्यस्त समय में स्टेशनों पर भीड़ और सुरक्षा जांच के कारण कतारें लंबी होने की संभावना है। DMRC ने यात्रियों से अपील की है कि वे अपनी यात्रा की पहले से योजना बनाएं और अतिरिक्त समय लेकर स्टेशन पहुंचें, ताकि मेट्रो यात्रा में देरी के कारण उन्हें परेशानी का सामना न करना पड़े।
सुरक्षा कर्मियों का सहयोग करने की अपील
मेट्रो निगम ने यात्रियों से सुरक्षा जांच के दौरान CISF और अन्य सुरक्षा कर्मियों का सहयोग करने की अपील की है। यात्रियों से धैर्य बनाए रखने और जांच प्रक्रिया में सहयोग करने को कहा गया है। DMRC ने स्पष्ट किया कि स्वतंत्रता दिवस से पहले बढ़ाई जा रही सुरक्षा व्यवस्था यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए की जा रही है। यात्रियों से अपील की गई है कि वे जांच के दौरान सहयोग करें और संभावित अतिरिक्त समय को ध्यान में रखते हुए अपनी यात्रा की योजना बनाएं।
Read More
कांवड़ियों पर आज फूल बरसाएंगे CM योगी, मेरठ में 3000 पुलिसकर्मी तैनात, CCTV से चप्पे-चप्पे पर नजर

