HomeBreaking Newsबीयर छलकने पर बवाल! दिल्ली के क्लब में युवक की पीट-पीटकर ली...

बीयर छलकने पर बवाल! दिल्ली के क्लब में युवक की पीट-पीटकर ली जान, मालिक समेत पुलिस ने 5 को हिरासत में लिया

Delhi Club Murder: नई दिल्ली में एक नाइट क्लब के अंदर बीयर छलकने को लेकर शुरू हुआ विवाद युवक की मौत तक पहुंच गया। सराय रोहिल्ला थाना क्षेत्र स्थित Tor Club में शनिवार देर रात कथित तौर पर एक युवक के साथ बाउंसरों और अन्य कर्मचारियों ने मारपीट की। आरोप है कि पिटाई में गंभीर रूप से घायल युवक ने बाद में दम तोड़ दिया। पुलिस ने मामले में क्लब मालिक समेत पांच लोगों को हिरासत में लिया है और जांच जारी है।

29 साल के दलजीत की हुई मौत

मृतक की पहचान रघुवीर नगर निवासी 29 वर्षीय दलजीत के रूप में हुई है। वह पेशे से ड्राइवर था। उसके परिवार में पत्नी, आठ साल का बेटा और पिता हैं। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। पुलिस मामले में आरोपियों की भूमिका की जांच कर रही है।

महिला पर बीयर गिरने से शुरू हुआ विवाद

जानकारी के मुताबिक, दलजीत अपने कुछ दोस्तों के साथ शनिवार रात नाइट क्लब पहुंचा था। क्लब में उसके एक दोस्त से गलती से एक महिला पर बीयर गिर गई। इसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया। आरोप है कि इसके बाद क्लब के बाउंसरों ने दलजीत के साथ मारपीट शुरू कर दी।

माफी मांगने के बाद भी नहीं रुकी मारपीट

सूत्रों के मुताबिक, दलजीत और उसके दोस्तों ने घटना को लेकर माफी भी मांगी, लेकिन विवाद शांत नहीं हुआ। आरोप है कि क्लब के वेटर भी मारपीट में शामिल हो गए और दलजीत व उसके दोस्तों पर डंडों और कांच की बोतलों से हमला किया गया। जब उन्होंने वहां से निकलने की कोशिश की तो कथित तौर पर हमलावरों ने उन्हें खींचकर वापस अंदर ले लिया और दोबारा मारपीट की।

घर के दरवाजे पर गिर पड़ा दलजीत

हमले में दलजीत को सबसे गंभीर चोटें आईं। सूत्र ने बताया, ”उसके दोस्त उसे रघुवीर नगर स्थित उसके घर ले गए, जहां वह घर के दरवाजे के पास ही गिर पड़ा। इसके बाद उसे गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।”

पुलिस ने CCTV रिकॉर्डर कब्जे में लिया

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने क्लब का सीसीटीवी डिजिटल वीडियो रिकॉर्डर जब्त कर लिया है। फुटेज की जांच की जा रही है, ताकि मारपीट की पूरी घटना और उसमें शामिल लोगों की भूमिका स्पष्ट हो सके। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि घटना के दौरान क्लब में कौन-कौन लोग मौजूद थे।

क्लब मालिक समेत पांच हिरासत में

पुलिस ने इस मामले में क्लब मालिक समेत पांच लोगों को हिरासत में लिया है। कुछ लोगों की गिरफ्तारी की जानकारी भी सामने आई है, जबकि अन्य संभावित आरोपियों की पहचान कर उन्हें पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं। जांच के दौरान पुलिस मौके पर मौजूद लोगों और क्लब से जुड़े लोगों से भी पूछताछ कर रही है।

जांच के बाद साफ होगी पूरी तस्वीर

फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज, मौके पर मौजूद लोगों के बयान और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच कर रही है। युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई और मारपीट में किसकी क्या भूमिका थी, इसका पूरा खुलासा जांच आगे बढ़ने के बाद होने की उम्मीद है।

Read More:

युद्ध नशे के विरुद्ध’ अमृतसर में ‘यूथ रन पंजाब 2026’ में नशा-मुक्त और रंगला पंजाब का संदेश देने के लिए हजारों युवाओं ने लगाई दौड़

Yogita Tyagi
Yogita Tyagihttps://mhone.in/
योगिता त्यागी एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, मनोरंजन, धर्म और लाइफस्टाइल विषयों में विशेष रुचि है। वर्तमान में वह Mhone News के राजनीतिक, धर्म और मनोरंजन सेक्शन के लिए सक्रिय रूप से लेखन कर रही हैं। डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्होंने अपने करियर में कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों- जैसे दैनिक भास्कर, पंजाब केसरी, इंडिया डेली लाइव और ITV नेटवर्क में योगदान दिया है। योगिता ने गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (GGSIPU) से मास कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है, जिसने उनके डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में गहन, प्रभावशाली और विश्वसनीय लेखन की मजबूत नींव रखी है।
RELATED ARTICLES

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments