HomeBreaking Newsदिल्ली एयरपोर्ट पर टला बड़ा हादसा, धुआं उठने के बाद स्विस एयर...

दिल्ली एयरपोर्ट पर टला बड़ा हादसा, धुआं उठने के बाद स्विस एयर विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, 6 यात्री घायल

Delhi Airport: दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर रविवार को एक बड़ा विमान हादसा होते-होते टल गया। दरअसल, स्विस एयर का एक विमान टेक-ऑफ से ठीक पहले रनवे पर ही रोक दिया गया। जानकारी के मुताबिक, उड़ान भरने की तैयारी के दौरान विमान के बाएं लैंडिंग गियर से अचानक घना धुआं उठने लगा, जिसे देखते ही चालक दल अलर्ट हो गया और प्लेन टेक-ऑफ रद्द कर दिया।

यात्रियों को सुरक्षित निकाला गया

स्थिति गंभीर होते ही विमान के सभी सात आपातकालीन दरवाजे खोल दिए गए और यात्रियों को स्लाइडर के जरिए तेजी से बाहर निकाला गया। इस दौरान अफरा-तफरी का माहौल बन गया। प्रारंभिक जानकारी में 4 यात्रियों के घायल होने की बात सामने आई थी, लेकिन बाद में कुल 6 यात्रियों के घायल होने की पुष्टि हुई। विमान में कुल 232 यात्री सवार थे, जिनमें से 227 को सुरक्षित निकाला गया

फायर टेंडर और इमरजेंसी टीमें हुईं अलर्ट

घटना की सूचना मिलते ही हवाई अड्डे पर ‘फुल इमरजेंसी’ घोषित कर दी गई और TFT फायर टेंडर तुरंत मौके पर पहुंच गए ताकि किसी भी संभावित आग को रोका जा सके। डायल (DIAL) ने क्राइसिस मैनेजमेंट सेंटर और मल्टी एजेंसी रिस्पांस टीम को सक्रिय कर स्थिति पर तुरंत नियंत्रण पाया।

घायलों का इलाज जारी

विमान में कुल 232 यात्री सवार थे, जिनमें से 227 को सुरक्षित निकालकर डायल के विशेष रिसेप्शन सेंटर में स्थानांतरित किया गया। इस घटना में 6 यात्रियों को घायल बताया जा रहा है। जिन्हें इलाज के लिए गुरुग्राम स्थित मेदांता अस्पताल भेजा गया है। सभी की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।

Read More:

मंदिर में पहले जोड़े हाथ, फिर लूट लिए लाखों के गहने…गुरुग्राम में बॉडीबिल्डर की हैरान कर देने वाली करतूत

Yogita Tyagi
Yogita Tyagihttps://mhone.in/
योगिता त्यागी एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, मनोरंजन, धर्म और लाइफस्टाइल विषयों में विशेष रुचि है। वर्तमान में वह Mhone News के राजनीतिक, धर्म और मनोरंजन सेक्शन के लिए सक्रिय रूप से लेखन कर रही हैं। डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्होंने अपने करियर में कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों- जैसे दैनिक भास्कर, पंजाब केसरी, इंडिया डेली लाइव और ITV नेटवर्क में योगदान दिया है। योगिता ने गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (GGSIPU) से मास कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है, जिसने उनके डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में गहन, प्रभावशाली और विश्वसनीय लेखन की मजबूत नींव रखी है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments