आम आदमी पार्टी (आप) को माझा में उस समय बड़ी राजनीतिक बढ़त मिली जब पूर्व सांसद स्वर्गीय रणजीत सिंह ब्रह्मपुरा के बेटे और पूर्व विधायक रविंदर सिंह ब्रह्मपुरा अपने साथियों सहित आप में शामिल हो गए। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने ब्रह्मपुरा और उनके साथियों का स्वागत किया और उन्हें औपचारिक तौर पर पार्टी में शामिल किया।
CM मान ने किया स्वागत
नए नेताओं का पार्टी में स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि समाज और पंजाब के लिए अच्छी सोच रखने वाले लोगों का आप में हमेशा स्वागत है। रविंदर सिंह ब्रह्मपुरा और उनके साथियों के आने से माझा के साथ-साथ पूरे पंजाब में पार्टी और मज़बूत होगी। हम सब मिलकर पंजाब का विकास करने और इसे रंगला पंजाब बनाने के सपने को पूरा करने के लिए काम करेंगे। रविंदर सिंह ब्रह्मपुरा के साथ आप में शामिल होने वाले खास लोगों में कंवरदीप सिंह ब्रह्मपुरा, अमरीक सिंह सरपंच, हरजिंदर सिंह बादशाह, बलबीर सिंह बल्ली (डायरेक्टर), जतिंदर सिंह कैरों, फतेह, ब्लॉक समिति मेंबर परमिंदर सिंह कैरों, गुरभेज सिंह कैरों, लवप्रीत सिंह कैरों, बलजिंदर सिंह गोहलवार, गौरवदीप सिंह खैरा, जगमीत हुंदल और गुरप्रीत सिंह शामिल हैं।
इसमें शामिल होने से माझा इलाके में आम आदमी पार्टी का आधार और मजबूत हुआ है। नए शामिल हुए नेताओं ने भरोसा दिलाया कि वे पार्टी की पॉलिसी को घर-घर तक पहुंचाने और पंजाब के विकास के लिए दिन-रात काम करेंगे।
राम जनम चौहान वर्तमान में MH One News के साथ जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से पॉलिटिक्स और नेशनल न्यूज़ को कवर करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण संस्थान के साथ की। इसके अलावा Zee Media और India News में इंटर्नशिप की है। राम जनम चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (गोकलपुरी, दिल्ली) से पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है।