HomeBreaking Newsमक्के में छिपा 55 किलो ड्रग्स का राज, सऊदी रवाना होने से...

मक्के में छिपा 55 किलो ड्रग्स का राज, सऊदी रवाना होने से पहले बिहार में दबोचा गया आरोपी

मुजफ्फरपुर(Bihar) के बोचहां से नशीले पदार्थों की तस्करी से जुड़ा एक मामला सामने आया है। मुंबई की डायरेक्टोरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (DRI) ने करीब 55.860 किलोग्राम मिथाइल एम्फेटामाइन (मेथ) बरामद होने के मामले में बोचहां के उनसर गांव निवासी मोहम्मद बशीर हवारी उर्फ फरहान को गिरफ्तार किया है। यह ड्रग्स मक्के की करीब 22 टन की खेप में छिपाकर सऊदी अरब भेजे जाने की तैयारी थी।

मामला 16 अगस्त 2026 का है। मुंबई के न्हावा शेवा स्थित कंटेनर फ्रेट स्टेशन पर विदेश भेजे जा रहे एक एक्सपोर्ट कंसाइनमेंट की जांच के दौरान अधिकारियों को मक्के के बीच सफेद क्रिस्टलीय पदार्थ मिला। जांच में इसकी पहचान मेथ के रूप में हुई। इसके बाद DRI ने खेप से जुड़े लोगों, खरीद, भंडारण, पैकिंग और लोडिंग की जानकारी जुटानी शुरू की।

जांच के बाद बोचहां पहुंची टीम

करीब एक महीने की पड़ताल के बाद DRI की टीम 17 सितंबर को मुजफ्फरपुर पहुंची और बशीर को गिरफ्तार किया। उसे स्थानीय CJM कोर्ट में पेश किया गया जहां से एजेंसी को 48 घंटे की ट्रांजिट रिमांड मिली। इसके बाद टीम उसे मुंबई ले गई। उसे रायगढ़ जिले के उरण स्थित न्यायालय में पेश किया जाना है।

नेटवर्क और परिवार के दावों की जांच

DRI बशीर की कथित भूमिका और उसके संपर्कों की जांच कर रही है। एजेंसी के मुताबिक, एक अफगानी नागरिक, जिसे ‘हाजी’ कहा गया है और आशीष पाल से उसके कथित संपर्कों की भी पड़ताल हो रही है। वहीं, बशीर की पत्नी मदीना खातून ने आरोपों से अनजान होने की बात कही है।

परिवार के मुताबिक बशीर वाहन खरीदने-बेचने और किराये पर चलाने का काम करता था। उनका दावा है कि मक्के की खेप बाहर भेजने की जानकारी थी, लेकिन उसमें ड्रग्स होने की जानकारी नहीं थी। इन दावों और आरोपी की भूमिका की पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगी।

यह भी पढ़ें : पूर्व जापानी PM का सादगी भरा अंदाज, स्टेशन पर खुद बांटे पर्चे, पहचान नहीं पाए लोग

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments