HomeBreaking Newsअयोध्या पहचान के लिए मोहताज नहीं, श्री कृष्ण जन्मभूमि पर खुलकर बोलिए......

अयोध्या पहचान के लिए मोहताज नहीं, श्री कृष्ण जन्मभूमि पर खुलकर बोलिए… CM योगी का अखिलेश यादव पर कड़ा प्रहार

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाथरस में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने सपा पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव पर जमकर वार किया। उन्होंने कहा कि जो लोग आज अयोध्या को धार्मिक नगरी बनाने की बात कर रहे हैं, उन्हें पहले अपनी सरकार का इतिहास याद करना चाहिए। CM योगी ने आगे कहा कि “जिनकी सरकार में रामभक्तों पर गोलियां चलीं, कांवड़ यात्रा पर रोक लगी और कृष्ण जन्माष्टमी जैसे धार्मिक आयोजनों को दबाने की कोशिश हुई, वे आज अयोध्या की बात कर रहे हैं।”

‘अब मथुरा की बात करिए’

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और रामभक्तों के प्रयासों से अयोध्या आज त्रेता युग की याद दिला रही है। उन्होंने कहा कि अगर विपक्ष खुद को धार्मिक बताना चाहता है तो मथुरा-वृंदावन और श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर भी खुलकर अपनी राय रखे। उन्होंने कहा, “अब तैयारी करिए कि हम कृष्ण कन्हैया के लिए भी कुछ कर सकें।”

‘कृष्ण जन्मभूमि की मुक्ति का भी अभियान चले’

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि राम जन्मभूमि आंदोलन की तर्ज पर कृष्ण जन्मभूमि की मुक्ति का अभियान भी चलना चाहिए। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण की जन्मभूमि को भी सम्मान मिलना चाहिए और उनकी सरकार वहां श्रद्धालुओं के लिए बुनियादी सुविधाएं विकसित कर रही है।

अयोध्या पहचान के लिए मोहताज नहीं

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अयोध्या की पहचान किसी राजनीतिक दल की मोहताज नहीं है। उन्होंने कहा कि “धूल झोंकने का काम मत करिए। ‘खिसियानी बिल्ली खंभा नोचे’ वाली कहावत को चरितार्थ मत करिए। अयोध्या की अपनी पहचान है और उसने दुनिया में अपनी पहचान फिर से स्थापित कर ली है।”

Read More

बेंगलुरु स्पेशल कोर्ट का बड़ा फैसला, RSS के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी पर कर्नाटक के गृह मंत्री प्रियांक खड़गे को समन

Ram Janam Chauhan
Ram Janam Chauhanhttp://mhone.in
राम जनम चौहान वर्तमान में MH One News के साथ जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से पॉलिटिक्स और नेशनल न्यूज़ को कवर करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण संस्थान के साथ की। इसके अलावा Zee Media और India News में इंटर्नशिप की है। राम जनम चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (गोकलपुरी, दिल्ली) से पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments