HomeBreaking Newsअमृतसर में ASI पर गोली चलाने वाले आरोपी का एनकाउंटर, पुलिस की...

अमृतसर में ASI पर गोली चलाने वाले आरोपी का एनकाउंटर, पुलिस की राइफल छीनकर फायरिंग की कोशिश, IG बोले- ISI कनेक्शन आया सामने

Amritsar ASI Attack: पंजाब के अमृतसर में GRP के ASI सुखचैन सिंह पर जानलेवा हमला करने वाले आरोपी बलजीत सिंह का पुलिस के साथ एनकाउंटर हुआ है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी को वारदात में इस्तेमाल हथियार बरामद कराने के लिए ले जाया जा रहा था। इसी दौरान उसने अचानक एक पुलिसकर्मी की राइफल छीन ली और पुलिस टीम पर फायरिंग करने की कोशिश की। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली लगने से वह घायल हो गया।

पुलिस ने जवाबी कार्रवाई कर आरोपी को पकड़ा

बॉर्डर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक गुरप्रीत सिंह भुल्लर के अनुसार, घटनास्थल पर पहुंचते ही आरोपी ने अचानक पुलिसकर्मी की राइफल छीनकर हमला करने का प्रयास किया। मौके पर मौजूद अन्य पुलिसकर्मी तुरंत सतर्क हो गए और उन्होंने जवाबी कार्रवाई की। गोली लगने के बाद पुलिस ने आरोपी से हथियार वापस ले लिया और उसे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया।

अजनाला अस्पताल में चल रहा इलाज

मुठभेड़ में घायल बलजीत सिंह को अजनाला के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टर उसकी निगरानी में इलाज कर रहे हैं। पुलिस के अनुसार, आरोपी की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। पुलिस ने बताया कि उसे घटनास्थल पर वारदात के दौरान हुई घटनाओं को दोबारा समझने और हथियार बरामद करने के उद्देश्य से ले जाया गया था। इसी दौरान उसने पुलिस की राइफल छीनकर फायरिंग करने की कोशिश की।

ASI सुखचैन सिंह पर ऐसे हुआ था हमला

अमृतसर में मोटरसाइकिल सवार तीन हमलावरों ने जीआरपी में तैनात एएसआई सुखचैन सिंह को निशाना बनाया था। पुलिस के मुताबिक, ड्यूटी पूरी करने के बाद सिंह मोटरसाइकिल से अपने घर लौट रहे थे। जब वह अमृतसर के जगदेव खुर्द गांव के पास पहुंचे, तभी बाइक सवार तीन हमलावरों ने उन पर गोली चला दी और मौके से फरार हो गए। गोली उनके बाएं हाथ में लगी थी। इसके बाद उन्हें इलाज के लिए अजनाला के सिविल अस्पताल ले जाया गया।

मामले में अब तक तीन आरोपी गिरफ्तार

अजनाला में एएसआई सुखचैन सिंह पर हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस अब तक तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। बॉर्डर रेंज के आईजी गुरप्रीत सिंह भुल्लर के मुताबिक, जांच में आरोपी के ISI से कनेक्शन की बात भी सामने आई है। इस पहलू को लेकर भी पुलिस आगे की जांच कर रही है।

ASI हरजीत सिंह की हत्या के बाद दूसरा बड़ा हमला

यह घटना पिछले महीने एएसआई हरजीत सिंह की हत्या के कुछ ही समय बाद सामने आई है। 18 सितंबर की देर रात अमृतसर की भगतानवाला अनाज मंडी में मोटरसाइकिल सवार दो लोगों ने एएसआई हरजीत सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी थी।

Read More:

UP: रामलीला मेले में हिसाब-किताब के विवाद पर चलीं गोलियां, 14 साल के बच्चे समेत 3 लोगों की मौत, पीलीभीत में मचा हड़कंप

Yogita Tyagi
Yogita Tyagihttps://mhone.in/
योगिता त्यागी एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, मनोरंजन, धर्म और लाइफस्टाइल विषयों में विशेष रुचि है। वर्तमान में वह Mhone News के राजनीतिक, धर्म और मनोरंजन सेक्शन के लिए सक्रिय रूप से लेखन कर रही हैं। डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्होंने अपने करियर में कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों- जैसे दैनिक भास्कर, पंजाब केसरी, इंडिया डेली लाइव और ITV नेटवर्क में योगदान दिया है। योगिता ने गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (GGSIPU) से मास कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है, जिसने उनके डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में गहन, प्रभावशाली और विश्वसनीय लेखन की मजबूत नींव रखी है।
RELATED ARTICLES

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments