संसद के मानसून सत्र में लगातार जारी हंगामे और गतिरोध के बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह(Amit Shah) ने विपक्ष के सवालों का जवाब देने की पेशकश की है। शाह का कहना है कि सरकार संसद में उठने वाले हर मुद्दे पर चर्चा के लिए तैयार है। उन्होंने विपक्ष से कहा कि अगर वह किसी विषय पर चर्चा चाहता है तो लिखित रूप में अपनी मांग लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को सौंपे।
अमित शाह ने कहा कि विपक्ष जिन मुद्दों को लेकर सवाल उठा रहा है उन सभी पर सदन में चर्चा की जा सकती है। उनका कहना है कि सरकार के पास छिपाने के लिए कुछ नहीं है और वह खुद चर्चा में शामिल होकर विपक्ष के सवालों का जवाब देने के लिए तैयार हैं। शाह ने विपक्ष के रवैये पर सवाल उठाते हुए कहा कि एक तरफ विपक्ष चर्चा की मांग करता है जबकि दूसरी ओर सदन की कार्यवाही चलने नहीं देता। उनके मुताबिक, यदि चर्चा करनी है तो उसके लिए जरूरी है कि सदन की कार्यवाही सुचारु रूप से चले।
मैं खुद चर्चा में शामिल होऊंगा – अमित शाह
अमित शाह ने कहा कि मेरे लिए “गायब”, “फरार” और “भगोड़ा” जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया जा रहा है। उन्होंने कहा, “विपक्ष संसद के किसी भी सदन को चलने नहीं दे रहा है, तो वहां जाने का क्या मतलब है? मैं संसद में किसी भी सवाल का जवाब देने के लिए तैयार हूं। हम आज दोपहर 3 बजे से कल दोपहर 3 बजे तक चर्चा के लिए तैयार हैं। विपक्ष को बस स्पीकर ओम बिरला को दोपहर 2 बजे तक एक पत्र देना होगा।”
#WATCH | Delhi: Union Home Minister Amit Shah says, "First of all, terms like 'laapata', 'bhaag gaye' are the kind of language increasingly being heard in India's public and parliamentary life. I have been coming to Parliament regularly since the session began; I sit in my… pic.twitter.com/sLaYv9fFSn
— ANI (@ANI) August 12, 2026

