HomeBreaking Newsमुंबई से भोपाल आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट में आई दिक्कत,...

मुंबई से भोपाल आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट में आई दिक्कत, तुरंत करानी पड़ी इमरजेंसी लैडिंग, 175 लोग सुरक्षित

Air India Flight Emergency Landing: मुंबई से भोपाल आ रही एयर इंडिया की एक फ्लाइट में तकनीकी खराबी आने से रविवार को हड़कंप मच गया। विमान में मौजूद यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इसे प्राथमिकता के आधार पर भोपाल के राजा भोज एयरपोर्ट पर उतारा गया। राहत की बात यह रही कि सभी यात्री और चालक दल सुरक्षित रहे।

फ्लाइट में कितने लोग थे सवार

अधिकारियों के अनुसार विमान में कुल 175 लोग सवार थे, जिनमें 166 यात्री और चालक दल के 9 सदस्य शामिल थे। हालांकि इस उड़ान के लिए कुल 178 यात्रियों ने बुकिंग कराई थी। उड़ान ने निर्धारित समय पर यात्रा शुरू की थी, लेकिन बीच रास्ते में तकनीकी समस्या सामने आई।

ATC को तुरंत दी गई सूचना

एयरपोर्ट प्रबंधन के मुताबिक, एयर इंडिया की उड़ान संख्या AI-633 ने मुंबई से भोपाल के बीच उड़ान के दौरान हवाई यातायात नियंत्रण (ATC) को तकनीकी खराबी की सूचना दी। सूचना मिलते ही हालात को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई शुरू कर दी गई।

सुरक्षा एजेंसियां हुईं अलर्ट

स्थिति को संभालने के लिए सभी जरूरी सुरक्षा प्रोटोकॉल सक्रिय कर दिए गए। एटीसी, एयरलाइन की ग्राउंड टीम, केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) और एयरपोर्ट के अग्निशमन व बचाव दल के बीच बेहतर समन्वय स्थापित किया गया, जिससे आपात स्थिति से निपटने में कोई कमी न रहे।

निर्धारित समय पर सुरक्षित लैंडिंग

विमान को दोपहर 3 बजकर 20 मिनट पर भोपाल के राजा भोज एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतार लिया गया। पायलट और एयर ट्रैफिक कंट्रोल की सतर्कता के चलते संभावित बड़ा हादसा टल गया और सभी यात्रियों ने राहत की सांस ली।

वापसी उड़ान क्यों हुई रद्द?

इस विमान को भोपाल से मुंबई के लिए वापसी उड़ान AI-634 के रूप में उड़ान भरनी थी, लेकिन तकनीकी खराबी के कारण इसे उड़ान के योग्य नहीं पाया गया। एहतियातन एयरलाइन ने इस उड़ान को रद्द कर दिया और विमान की विस्तृत जांच व मरम्मत का फैसला लिया। एयरपोर्ट और एयरलाइन की टीमों ने मिलकर यात्रियों और चालक दल को जरूरी सहायता प्रदान की। अधिकारियों ने बताया कि सभी यात्रियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता रही और हर आवश्यक कदम उठाया गया।

Read More:

होर्मुज खोलने के लिए तैयार हुआ ईरान, लेकिन अमेरिका के सामने रखी इतनी बड़ी शर्त, सुनकर टेंशन में आए ट्रंप

Yogita Tyagi
Yogita Tyagihttps://mhone.in/
योगिता त्यागी एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, मनोरंजन, धर्म और लाइफस्टाइल विषयों में विशेष रुचि है। वर्तमान में वह Mhone News के राजनीतिक, धर्म और मनोरंजन सेक्शन के लिए सक्रिय रूप से लेखन कर रही हैं। डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्होंने अपने करियर में कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों- जैसे दैनिक भास्कर, पंजाब केसरी, इंडिया डेली लाइव और ITV नेटवर्क में योगदान दिया है। योगिता ने गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (GGSIPU) से मास कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है, जिसने उनके डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में गहन, प्रभावशाली और विश्वसनीय लेखन की मजबूत नींव रखी है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments