गुजरात के अहमदाबाद(Ahmedabad) में एक पटाखा फैक्टरी में अचानक भीषण आग लगने की खबर सामने आई है। इस हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई जबकि 15 अन्य लोग घायल बताए जा रहे हैं। घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने के साथ राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।
जानकारी के मुताबिक, यह हादसा मेहमदपुरा स्थित टैलेंट पटाखा फैक्टरी में हुआ। आग लगने के कुछ ही समय बाद फैक्टरी में रखे पटाखों और विस्फोटक सामग्री में लगातार धमाके होने लगे। विस्फोटों की वजह से आसपास के क्षेत्र में दहशत फैल गई और लोगों ने सुरक्षित स्थानों की ओर रुख किया। हालांकि, आग लगने की असली वजह का अभी तक आधिकारिक तौर पर पता नहीं चल पाया है।
दूर-दूर तक दिखाई दिया धुएं का गुबार
आग इतनी भीषण थी कि उसका काला धुआं कई सौ मीटर ऊंचाई तक उठता दिखाई दिया। स्थानीय लोगों के मुताबिक, धुएं का गुबार कई किलोमीटर दूर से भी साफ नजर आ रहा था। आग और लगातार हो रहे धमाकों के कारण बचाव कार्य भी मुश्किल भरा हो गया था।
राहत और बचाव अभियान जारी
यह घटना रामोल-गात्राड रोड पर स्थित फैक्टरी में हुई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की पांच से अधिक गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने के अभियान में जुट गईं। हादसे में घायल हुए लोगों को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया जहां उनका इलाज जारी है।
फिलहाल प्रशासन और संबंधित एजेंसियां आग लगने के कारणों की जांच कर रही हैं। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही हादसे की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी। साथ ही, राहत और बचाव कार्य पूरी तरह समाप्त होने तक स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।
सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने शनिवार 18 जुलाई को 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों के विजेताओं की घोषणा की। फिल्म 'श्रीकांत' ने प्रतिष्ठित 'सर्वश्रेष्ठ हिंदी...