Silver & Gold Rate Today : लगातार नीचे गिरने के बाद सोना-चांदी ने छूई ऊंचाई, जानें कहां पहुंचे ताजा रेट…

पिछले पांच दिनों तक लगातार गिरने के बाद, सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट आखिरकार रुक गई है। चांदी के वायदा भाव में ₹21,000 से ज़्यादा की तेज़ी आई, जबकि सोने की कीमतों में ₹5,000 से ज़्यादा का उछाल आया।

Feb 3, 2026 - 11:20
Feb 3, 2026 - 11:24
 14
Silver & Gold Rate Today : लगातार नीचे गिरने के बाद सोना-चांदी ने छूई ऊंचाई, जानें कहां पहुंचे ताजा रेट…
Silver & Gold Rate Today

बीते कुछ दिनों से सोना और चांदी की कीमतों में जारी गिरावट पर मंगलवार को अचानक विराम लग गया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर वायदा कारोबार शुरू होते ही दोनों कीमती धातुओं में ज़बरदस्त उछाल देखने को मिला। खासतौर पर चांदी की कीमतों में तूफानी तेजी दर्ज की गई, जबकि सोना भी पीछे नहीं रहा और खुलते ही कई हजार रुपये महंगा हो गया।

चांदी की कीमतों में जोरदार वापसी

सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार को MCX पर 5 मार्च एक्सपायरी वाली चांदी के वायदा भाव में तेज़ उछाल दर्ज किया गया। सोमवार को भारी गिरावट के बाद चांदी का भाव 2.36 लाख रुपये प्रति किलो के स्तर पर बंद हुआ था, लेकिन मंगलवार को कारोबार शुरू होते ही इसमें 21 हजार रुपये से ज्यादा की छलांग लग गई। ओपनिंग के साथ ही चांदी का भाव बढ़कर 2,57,480 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गया।

रिकॉर्ड स्तर से अब भी काफी नीचे चांदी

हालांकि मंगलवार की इस तेज़ी के बावजूद चांदी की कीमतें अभी भी अपने अब तक के सबसे ऊंचे स्तर से काफी नीचे बनी हुई हैं। गौरतलब है कि 29 जनवरी को MCX पर चांदी ने पहली बार 4 लाख रुपये प्रति किलो का आंकड़ा पार किया था और 4,30,048 रुपये के रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंच गई थी। मौजूदा भाव की तुलना करें तो चांदी अभी भी अपने लाइफटाइम हाई से करीब 1.62 लाख रुपये सस्ती मिल रही है।

सोने के दामों में भी तेज़ उछाल

चांदी के साथ-साथ सोने की कीमतों में भी मंगलवार को दमदार तेजी देखने को मिली। MCX पर सोना सोमवार को 1,43,991 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था, लेकिन मंगलवार को शुरुआती कारोबार में ही यह उछलकर 1,49,485 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया। यानी एक ही झटके में 5,494 रुपये की बढ़ोतरी दर्ज की गई।

अगर सोने के रिकॉर्ड स्तर की बात करें, तो मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर 2 अप्रैल एक्सपायरी वाले सोने ने भी 29 जनवरी को ही 1,93,096 रुपये प्रति 10 ग्राम का लाइफटाइम हाई बनाया था। इसके बाद इसमें लगातार गिरावट देखने को मिली थी। मंगलवार की मजबूती के बावजूद सोना अभी भी अपने उच्चतम स्तर से करीब 43,611 रुपये नीचे कारोबार कर रहा है।

यह भी पढ़ें : 50% से सीधे 18% पर आया अमेरिकी टैरिफ...

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow