Wednesday, February 18, 2026
HomeCurrent Newsरोडवेज की चलती बस में लगी आग, चालक-परिचालक की सूझबूझ से टला...

रोडवेज की चलती बस में लगी आग, चालक-परिचालक की सूझबूझ से टला हादसा

एमएच वन न्यूज, फरीदाबाद : शहर में दिल्ली-मथुरा रोड पर बाटा चौक के पास हनुमान मंदिर के समीप सिटी बस में अचानक आग लग गई। इस दौरान चालक और परिचालक बस से कूद कर गए। आसपास मौजूद लोगों की मदद से आग पर काबू पाने की कोशिश की गई।

इसके बाद फायर ब्रिगेड और पुलिस को भी इसकी सूचना दी गई। इस बीच लोगों ने हनुमान मंदिर से पानी लेकर आग को बुझाने की कोशिश की। सिटी बस चालक नवीन ने बताया कि वह बल्लभगढ़ डिपो से गुरुग्राम बस डिपो के लिए चला था। जैसे ही वह बाटा फ्लाईओवर के पास पहुंचा तो अचानक बस के पिछले हिस्से में आग लग गई।

चालक ने शीशे में बस के पिछले हिस्से में लगी आग को देखा, जिसके बाद उसने बस को रोक दिया और वह तथा उसके साथ बस कंडक्टर तुरंत बस से बाहर निकल गए। इस दौरान बस में धीरे-धीरे आग भयंकर लग गई, जिसके बाद स्थानीय लोगों के साथ मिलकर हनुमान मंदिर के नल से पानी भरना शुरू कर दिया। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।

गनीमत रही कि आग लगने के समय बस में कोई यात्री सवार नहीं था, जिस कारण एक बड़ा हादसा होने से टल गया। शुरुआती जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments