Thursday, February 19, 2026
HomeCurrent Newsत्योहारों को लेकर पंजाब पुलिस अलर्ट, कोटकपूरा में पुलिस ने निकाला फ्लैग...

त्योहारों को लेकर पंजाब पुलिस अलर्ट, कोटकपूरा में पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च

त्योहारों के मद्देनजर सुरक्षा को लेकर पंजाब पुलिस पुरी तरह से अलर्ट है इस बीच कोटकपूरा में पुलिस की टीम ने फ्लैग मार्च निकाल कर लोगों से शांति बनाए रखने और संदिग्ध गतिविधि दिखाई देने पर तुरंत पुलिस को सूचना देने की अपील की।

फरीदकोट के एसएसपी डॉक्टर प्रज्ञा जैन के निर्देशानुसार सब डिवीजन डीएसपी जतिंदर सिंह चोपड़ा के नेतृत्व में सिटी कोटकपूरा पुलिस ने शहर में फ्लैग मार्च निकाला और लोगों में सुरक्षा की भावना को मजबूत किया। इस बीच पुलिस ने शहर के भीड़भाड़ वाले बाजारों में जाकर लोगों से पुलिस का सहयोग करने की अपील की।

वहीं डीएसपी जतिंदर सिंह चोपड़ा ने कहा कि दिवाली के त्योहार को ध्यान में रखते हुए पुलिस द्वारा शांति बनाए रखने और असामाजिक तत्वों पर नियंत्रण रखने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं और सुरक्षा की भावना को मजबूत करने के लिए फ्लैग मार्च निकाला गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments