HomeBreaking NewsMP के मुरैना में मौत बनकर आया टैंकर! तीन बाइक सवारों को...

MP के मुरैना में मौत बनकर आया टैंकर! तीन बाइक सवारों को रौंदा, दो सगे भाईयों की गई जान

मध्य प्रदेश(MP News) के मुरैना में गुरुवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे ने तीन परिवारों की खुशियां छीन लीं। सिविल लाइन थाना क्षेत्र में क्वारी नदी पुल के पास रात करीब 8:30 बजे एक दूध के टैंकर की चपेट में आने से बाइक सवार तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों में दो सगे भाई भी शामिल हैं। तीनों एक ही गांव के रहने वाले थे। हादसे की खबर मिलते ही गांव और परिवारों में शोक की लहर दौड़ गई।

जानकारी के मुताबिक, तीनों लोग एक ही बाइक पर सवार होकर मुरैना से धौलपुर और आगरा की दिशा में जा रहे थे। इसी दौरान क्वारी नदी पुल के पास उनकी बाइक दूध के टैंकर की चपेट में आ गई। टक्कर इतनी गंभीर थी कि तीनों की जान चली गई।

मृतकों में दो सगे भाई शामिल

पुलिस के मुताबिक, हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान कल्लू माहौर (31), गोपी माहौर (18) और प्रकाश माहौर (50) के रूप में हुई है। तीनों मुरैना जिले के हिंगोना कला गांव के निवासी थे। कल्लू और गोपी आपस में सगे भाई थे।

पुलिस ने तीनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए मुरैना के डेड हाउस में रखवा दिया है। घटना की सूचना मृतकों के परिजनों को दे दी गई है। शुक्रवार सुबह पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जानी है।

हादसे के बाद टैंकर चालक फरार

सिविल लाइन थाना प्रभारी टीआई उदयभान यादव ने बताया कि दुर्घटना के बाद दूध टैंकर का चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश के साथ टैंकर का पता लगाने में जुटी है।

फिलहाल मामले की जांच जारी है। एक ही गांव के तीन लोगों की असमय मौत से हिंगोना कला में शोक का माहौल है। खासकर दो सगे भाइयों की एक साथ मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

यह भी पढ़ें : यूपी में मौसम का कहर जारी, भारी बारिश आसार, मेरठ-सहारनपुर में…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments