HomeBreaking Newsबिहार के जमुई कांड के आरोपी का एनकाउंटर, पुलिस ने पीछा कर...

बिहार के जमुई कांड के आरोपी का एनकाउंटर, पुलिस ने पीछा कर मारी गोली

बिहार(Bihar) के जमुई में नाबालिग छात्रा से बदसलूकी के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी नंदन यादव को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, मंगलवार को घेराबंदी के दौरान नंदन ने पुलिस को देखते ही वहां से भागने की कोशिश की। इसी दौरान पुलिस और आरोपी के बीच मुठभेड़ हुई जिसमें उसके बाएं पैर में गोली लगी। घायल आरोपी को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस को जानकारी मिली थी कि नंदन यादव मड़वा पहाड़ी के आसपास छिपा हुआ है। इसी इलाके में 19 सितंबर की शाम दो नाबालिग छात्र घूमने गए थे। पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए इलाके में घेराबंदी की थी। पुलिस का कहना है कि भागने की कोशिश के दौरान गोली चलानी पड़ी। ADG लॉ एंड ऑर्डर सुहिता अनुपम के मुताबिक, नंदन पुलिस से बचकर निकलने की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान हुई मुठभेड़ में उसके पैर में गोली लगी। पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर उसकी पहचान की है।

अब तक छह आरोपी गिरफ्तार

पुलिस के मुताबिक, इस मामले में अब तक छह लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इनमें तीन आरोपी वयस्क हैं, जिनकी उम्र करीब 35 से 40 वर्ष के बीच बताई गई है, जबकि तीन आरोपी नाबालिग हैं। पुलिस का कहना है कि मामले से जुड़े सभी आरोपियों को पकड़ लिया गया है।

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित करने के आरोप में रामाशीष चौधरी नाम के व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने वायरल वीडियो की मदद से आरोपियों की पहचान करने के बाद कार्रवाई की।

19 सितंबर को हुई थी घटना

पुलिस के अनुसार, दोनों पीड़ित बच्चे 10वीं कक्षा में पढ़ते हैं। 19 सितंबर की शाम ट्यूशन के बाद वे मड़वा पहाड़ी घूमने गए थे। लौटते समय कुछ युवकों ने उन्हें रोक लिया। आरोप है कि छात्रा के साथ अभद्र व्यवहार किया गया और उसके दोस्त के साथ मारपीट तथा गाली-गलौज की गई।

वायरल वीडियो में छात्रा के साथ जबरदस्ती किए जाने और उसके दोस्त द्वारा उसे बचाने की कोशिश किए जाने का घटनाक्रम दिखाई देता है। पुलिस इसी वीडियो और अन्य उपलब्ध जानकारी के आधार पर मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें : कालकाजी नाबालिग गैंगरेप केस में दो और आरोपी गिरफ्तार, पुलिसकर्मी बनकर किया…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments