HomeBreaking Newsओडिशा के समंदर में ONGC को बड़ी कामयाबी, तट के पास गहरे...

ओडिशा के समंदर में ONGC को बड़ी कामयाबी, तट के पास गहरे पानी में मिला गैस का बड़ा भंडार

भारत की सरकारी ऊर्जा कंपनी ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉर्पोरेशन लिमिटेड (ONGC) को समुद्र में तेल और गैस की खोज के दौरान बड़ी सफलता मिली है। कंपनी ने 18 सितंबर 2026 को ओडिशा(Odisha) के कोणार्क तट से करीब 43 किलोमीटर दूर महानदी ऑफशोर बेसिन में प्राकृतिक गैस की खोज की। यह खोज MN-DW18-1-H-D नाम के डीपवॉटर कुएं में हुई है।

ONGC ने इस कुएं की खुदाई 1,623 मीटर की निर्धारित गहराई तक की थी। जांच के दौरान 1,441 से 1,452 मीटर के बीच गैस मिलने की पुष्टि हुई। कंपनी के अनुसार, कुएं से गैस का फ्लो और रिजर्वायर प्रेशर भी उत्साहजनक रहा है। हालांकि, अभी यह कहना जल्दबाजी होगी कि यहां मौजूद गैस व्यावसायिक स्तर पर कितनी उपयोगी होगी। इसके लिए आगे मूल्यांकन और जांच की जाएगी।

‘समुद्र मंथन’ अभियान के तहत पहली बड़ी सफलता

यह खोज केंद्र सरकार के ‘समुद्र मंथन’ राष्ट्रीय अपतटीय खोज अभियान के तहत महानदी बेसिन में ONGC के पहले कुएं से मिली है। करीब 84,000 करोड़ रुपये की इस पहल का उद्देश्य देश के समुद्री और डीपवॉटर क्षेत्रों में हाइड्रोकार्बन की खोज को बढ़ावा देना है। महानदी बेसिन में मिली यह सफलता इस क्षेत्र में आगे की खोज के लिए भी महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

आगे क्या करेगी ONGC?

अब कंपनी इस खोज का विस्तृत मूल्यांकन करेगी, ताकि गैस के भंडार और उसकी व्यावसायिक क्षमता का पता लगाया जा सके। समुद्र से कुएं की दूरी तट से अपेक्षाकृत कम होने के कारण भविष्य में गैस को पाइपलाइन और जमीन पर मौजूद प्रोसेसिंग सुविधाओं तक पहुंचाने में मदद मिल सकती है।

ONGC के मुताबिक, इस खोज को क्षेत्र में मौजूद अन्य खोजों के साथ PNG Rules, 2025 के तहत साझा सुविधाओं के जरिए विकसित करने का विकल्प भी देखा जा सकता है। इससे भविष्य में डीपवॉटर गैस संसाधनों को उत्पादन में लाने की प्रक्रिया आसान हो सकती है।

यह भी पढ़ें : साबुन-शैंपू भी अब वेज-नॉनवेज! पैकेट पर दिखेगा खास डॉट, खरीदने से पहले…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments