HomeBreaking News70 साल की प्रेमिका ने अपने प्रेमी को मारा, DNA टेस्ट से...

70 साल की प्रेमिका ने अपने प्रेमी को मारा, DNA टेस्ट से हुआ चौंकाने वाला खुलासा

महाराष्ट्र के सोलापुर जिले के पंढरपुर में एक बुजुर्ग व्यक्ति की हत्या के मामले का खुलासा करीब डेढ़ महीने बाद DNA जांच के जरिए हुआ। पुलिस के अनुसार, 70 वर्षीय मंगल होनमाने उर्फ ‘मंगल अज्जी’ पर अपने कथित प्रेमी अंबदास खांडेकर की हत्या करने और पहचान छिपाने के लिए शव जलाने का आरोप है। DNA रिपोर्ट में मृतक की पहचान होने के बाद पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है।

खेत के पास मिला था अधजला शव

मामला 2 अगस्त को सामने आया, जब कुछ किसानों ने गांव के पास खेत में एक अधजला शव पड़ा देखा। सूचना मिलने पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाए। शव बुरी तरह जल चुका था, इसलिए उसकी तत्काल पहचान नहीं हो सकी। पुलिस ने आसपास के इलाकों में लापता लोगों की जानकारी जुटाई तो 70 वर्षीय अंबदास खांडेकर का नाम सामने आया। इसके बाद जांच को उनकी ओर केंद्रित किया गया।

बेटियों के DNA से हुई मृतक की पहचान

अंबदास की पहचान की पुष्टि के लिए पुलिस ने उनकी दोनों बेटियों के नमूने लिए और उन्हें DNA प्रोफाइलिंग के लिए भेजा। करीब डेढ़ महीने बाद रिपोर्ट सामने आई, जिसमें DNA का मिलान हो गया। इससे पुष्टि हुई कि खेत से बरामद अधजला शव अंबदास खांडेकर का ही था।

दोनों के बीच था प्रेम संबंध

पुलिस जांच में सामने आया कि अंबदास और मंगल होनमाने के बीच पिछले कुछ वर्षों से प्रेम संबंध था। दोनों पंढरपुर के रहने वाले और बुजुर्ग थे। पुलिस के मुताबिक, 27 जुलाई को किसी मुद्दे को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था। आरोप है कि इसी विवाद के दौरान मंगल ने अंबदास की हत्या कर दी। इसके बाद शव को गांव के सुनसान इलाके में ले जाकर आग के हवाले कर दिया गया, ताकि मृतक की पहचान और घटना से जुड़े सबूत मिटाए जा सकें।

पूछताछ में महिला ने कबूल किया अपराध

DNA रिपोर्ट से पहचान सामने आने के बाद पुलिस ने मंगल होनमाने को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि पूछताछ के दौरान महिला ने हत्या की बात स्वीकार की है। हालांकि, दोनों के बीच ऐसा क्या विवाद हुआ था, जिसकी वजह से मामला हत्या तक पहुंचा, इसका स्पष्ट कारण अभी सामने नहीं आया है। पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी से पूछताछ कर घटना की पूरी कड़ी जोड़ने में जुटी है।

Read More

साबुन-शैंपू भी अब वेज-नॉनवेज! पैकेट पर दिखेगा खास डॉट, खरीदने से पहले ऐसे करें चेक

Ram Janam Chauhan
Ram Janam Chauhanhttp://mhone.in
राम जनम चौहान वर्तमान में MH One News के साथ जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से पॉलिटिक्स और नेशनल न्यूज़ को कवर करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण संस्थान के साथ की। इसके अलावा Zee Media और India News में इंटर्नशिप की है। राम जनम चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (गोकलपुरी, दिल्ली) से पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments