भारत और जापान के बीच खेले जाने वाले ऐतिहासिक टी20 मुकाबले से ठीक पहले जापान में आए भीषण चक्रवाती तूफान ‘डोजुआन’ ने बड़ा संकट पैदा कर दिया है। जापान के पूर्वी इलाकों और टोक्यो महानगर क्षेत्र में तबाही मचा रहे इस तूफान के कारण मूसलाधार बारिश और तेज हवाएं चल रही हैं। इस खराब मौसम की वजह से श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली भारतीय क्रिकेट टीम सोमवार को मैच से पहले अपना अंतिम अभ्यास भी नहीं कर सकी, जिससे खिलाड़ियों को बड़ा झटका लगा है।
Which authentic Japanese dish would you recommend for Washington Sundar? 🤔
Let us know in the comments 👇#TeamIndiaInJapan | @Sundarwashi5 | @CricketJapan pic.twitter.com/YjVK5nlnhk
— BCCI (@BCCI) September 21, 2026
उड़ानें रद्द और ट्रेन सेवाएं ठप
जापान मौसम विज्ञान एजेंसी (JMA) के अनुसार, चक्रवात ‘डोजुआन’ टोक्यो के काफी करीब से गुजर रहा है। तूफान के भयंकर असर के चलते देश में कम से कम 275 उड़ानें रद्द कर दी गई हैं और टोक्यो व आसपास के इलाकों में रेल सेवाएं पूरी तरह रोक दी गई हैं। तूफान का असर खेल और मनोरंजन जगत पर भी पड़ा है; दुनिया के सबसे बड़े वीडियो गेम मेलों में से एक ‘टोक्यो गेम शो’ को समय से पहले बंद करना पड़ा, जबकि एशियन गेम्स के तहत होने वाले घुड़सवारी मुकाबलों को भी एहतियात के तौर पर मंगलवार तक के लिए टाल दिया गया है।
कूटनीतिक रिश्तों के 75 साल का जश्न
भारत और जापान के बीच यह ऐतिहासिक टी20 मैच मंगलवार को टोक्यो से करीब 100 किलोमीटर दूर स्थित साणो इंटरनेशनल क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाना है। दोनों देशों के बीच कूटनीतिक संबंधों के 75 साल पूरे होने के मौके पर आयोजित ‘सुजुकी कप’ और आगामी एशियन गेम्स की तैयारियों के लिहाज से यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए बेहद खास है। हालांकि, सोमवार को मैदान से दूर रहने के कारण भारतीय खिलाड़ियों के पास वहां की पिच और स्थानीय परिस्थितियों को समझने का आखिरी मौका हाथ से निकल गया।
क्या बोले कप्तान श्रेयस अय्यर
मैच की पूर्व संध्या पर कप्तान श्रेयस अय्यर ने जापान के लोगों की गर्मजोशी और मेहमाननवाजी की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि स्थानीय परिस्थितियों और पिच के बारे में अधिक जानकारी न होना टीम के लिए एक चुनौती जरूर है, लेकिन भारतीय टीम इस स्थिति का सामना करने और मुकाबले के लिए पूरी तरह तैयार है। कागजों पर भले ही टी20 वर्ल्ड चैंपियन भारत का पलड़ा जापान के मुकाबले काफी भारी नजर आ रहा हो, लेकिन फिलहाल सभी की निगाहें मौसम के मिजाज पर टिकी हुई हैं।
READ MORE: क्रिकेट मैदान पर थमा जिंदगी का सफर, बल्लेबाज के सीने में उठा दर्द के बाद हुई मौत

