HomeBreaking NewsNCR के ट्रैफिक से मिलेगा छुटकारा! दिल्ली से 50 KM दूर तैयार...

NCR के ट्रैफिक से मिलेगा छुटकारा! दिल्ली से 50 KM दूर तैयार हो रही ‘फ्यूचर सिटी’, 10 लाख लोगों को मिलेगा आशियाना

दिल्ली-एनसीआर के ट्रैफिक, प्रदूषण और भीड़भाड़ से परेशान लोगों के लिए एक राहत भरी खबर है। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (HSVP) ने फरीदाबाद के पास एक बिल्‍कुल नया और अत्याधुनिक शहर बसाने का मास्टर प्लान तैयार कर लिया है। करीब 40 नए सेक्टर्स में विकसित होने वाले इस प्रोजेक्ट में लगभग 10 लाख लोगों के रहने, रोजगार और विश्वस्तरीय सुविधाओं का बंदोबस्त किया जाएगा। प्राधिकरण का लक्ष्य अगले 5 वर्षों में इस ड्रीम प्रोजेक्ट को पूरा करने का है। यह नया शहर फरीदाबाद और ग्रेटर फरीदाबाद के लगभग 51 गांवों की जमीन पर तैयार किया जाएगा।

28 लाख आबादी के दबाव को कम करने के लिए लिया गया फैसला

वर्तमान में फरीदाबाद की आबादी करीब 28 लाख तक पहुंच चुकी है, जिससे शहर के बुनियादी ढांचे पर भारी दबाव पड़ रहा है। सीवर, चौड़ी सड़कों, पीने के पानी, स्कूलों और अस्पतालों की किल्लत से निपटने के लिए सरकार ने इस नए सैटेलाइट शहर को बसाने का निर्णय लिया है। नए शहर में केवल आवासीय सोसाइटियां ही नहीं बनेंगी, बल्कि बड़े कमर्शियल हब, आईटी पार्क और बहुराष्ट्रीय कंपनियों के लिए ऑफिस स्पेस भी विकसित किए जाएंगे, जिससे क्षेत्र में लाखों नए रोजगार पैदा होंगे।

जमीन अधिग्रहण शुरू, किसानों को मिलेंगे 2 बड़े विकल्प

प्रोजेक्ट के पहले चरण में 12 सेक्टर्स बसाने के लिए 19 गांवों की करीब 4,500 एकड़ जमीन अधिग्रहीत करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसके लिए किसानों की सहमति से जमीन लेने हेतु ई-पोर्टल पर 30 नवंबर तक आवेदन मांगे गए हैं। जमीन मालिकों को यह स्वतंत्रता दी गई है कि वे अपनी जमीन के बदले सीधा नकद मुआवजा लें या फिर प्राधिकरण के पहले से विकसित इलाकों में कमर्शियल और रेजिडेंशियल प्लॉट्स का विकल्प चुनें।

1,034 एकड़ में बनेगा देश का सबसे बड़ा ट्रांसपोर्ट हब

लॉजिस्टिक्स और भारी वाहनों की सुचारू आवाजाही के लिए ग्रेटर फरीदाबाद में यमुना के पास करीब 1,034.637 एकड़ जमीन पर हाई-टेक ट्रांसपोर्ट नगर बनाया जाएगा। विशेष रूप से सेक्टर 132, 135 और 145 को ट्रांसपोर्ट और वेयरहाउसिंग गतिविधियों के लिए आरक्षित किया गया है। शहर में सिग्नल-फ्री सड़कें, ग्रीन बेल्ट, मल्टी-स्पेशियलिटी अस्पताल और विश्वस्तरीय स्कूल बनाए जाएंगे। जेवर एयरपोर्ट और दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे से सीधी कनेक्टिविटी होने के कारण यह इलाका आने वाले समय में एनसीआर का सबसे बड़ा रियल एस्टेट हॉटस्पॉट बनने जा रहा है।

 

READ MORE: लिफ्ट देकर बाइक पर बैठाया, फिर पीछे से मार दी गोली…महीने भर पुराने विवाद का खौफनाक अंत

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments