HomeBreaking Newsब्राजील में छात्रा ने Math टीचर पर किया हमला, कम नंबर मिलने...

ब्राजील में छात्रा ने Math टीचर पर किया हमला, कम नंबर मिलने से थी परेशान

ब्राजील के पारा राज्य के कैमेता शहर में एक स्कूल के अंदर छात्रा द्वारा अपनी शिक्षिका पर चाकू से हमला करने का मामला सामने आया है। घटना 11 सितंबर को डॉ. गर्सन डॉस सैंटोस स्टेट स्कूल में हुई। इस पूरी घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें 17 वर्षीय छात्रा अपनी शिक्षिका पर चाकू से हमला करती दिखाई दे रही है।

छात्रा ने किया हमला

वीडियो में छात्रा अपनी गणित की परीक्षा की कॉपी जांचे जाने के बाद शिक्षिका बेटानिया डी अल्मेडा की डेस्क के पास खड़ी नजर आती है। शुरुआत में वह अपने बालों से खेलती दिखाई देती है। इसके बाद अचानक वह अपने पास से एक चाकू निकालती है और शिक्षिका की ओर हमला कर देती है।अचानक हुए हमले से शिक्षिका बचने की कोशिश करती हैं और छात्रा से चाकू छीनने का प्रयास करती हैं। हाथापाई के दौरान छात्रा ने दोबारा शिक्षिका के चेहरे के पास चाकू चलाने की कोशिश की। इसके बाद शिक्षिका किसी तरह कमरे से बाहर निकलती हैं, जबकि छात्रा उनके पीछे दौड़ती हुई नजर आती है।

मौके पर गिरफ्तार हुई छात्रा

पुलिस के मुताबिक, 11वीं कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा को घटना के बाद मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ के दौरान उसने पुलिस को बताया कि उसने शिक्षिका पर इसलिए हमला किया क्योंकि वह उन्हें पसंद नहीं करती थी। परिवार के एक सदस्य ने ब्राजीलियाई समाचार माध्यम G1 को बताया कि घटना से कुछ समय पहले शिक्षिका ने छात्रा की गणित की परीक्षा की कॉपी जांची थी। इसके बाद ही हमला हुआ।

अस्पताल में इलाज के बाद मिली छुट्टी

हमले में घायल शिक्षिका को कैमेता रीजनल अस्पताल ले जाया गया। उन्हें टांके लगाए गए और शनिवार को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। मेडिकल जांच और सीटी स्कैन में सामने आया कि चाकू का घाव उनके किसी आंतरिक अंग तक नहीं पहुंचा था। चूंकि आरोपी छात्रा नाबालिग है, इसलिए स्थानीय कानून के तहत उस पर वयस्क की तरह आपराधिक मुकदमा नहीं चलेगा। कैमेता की वकील थायस क्रूज के मुताबिक, नाबालिग के मामले में सामाजिक-शैक्षणिक कार्रवाई की जा सकती है। घटना की गंभीरता को देखते हुए उसे निगरानी या संस्थागत हिरासत जैसी कार्रवाई का सामना करना पड़ सकता है।

Read More

दिल्ली के अलीपुर में निर्माणाधीन इमारत का लेंटर गिरा, मलबे में 6 लोगों के फंसे होने की उड़ी खबर, पुलिस ने बताया सच

Ram Janam Chauhan
Ram Janam Chauhanhttp://mhone.in
राम जनम चौहान वर्तमान में MH One News के साथ जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से पॉलिटिक्स और नेशनल न्यूज़ को कवर करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण संस्थान के साथ की। इसके अलावा Zee Media और India News में इंटर्नशिप की है। राम जनम चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (गोकलपुरी, दिल्ली) से पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments