HomeBreaking Newsमुंबई में बड़ा सड़क हादसा, ब्रिज से नीचे गिरी BMW कार, 3...

मुंबई में बड़ा सड़क हादसा, ब्रिज से नीचे गिरी BMW कार, 3 लोगों की मौत

Road Accident in Mumbai: मुंबई में 20 सितंबर 2026 की सुबह कोस्टल रोड पर एक तेज रफ्तार BMW कार ब्रिज से नीचे गिर गई। हादसे में कार सवार चार लोगों में से तीन की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है और उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। मुंबई पुलिस के अनुसार, कार मरीन ड्राइव से हाजी अली की ओर कोस्टल रोड पर जा रही थी।

सुबह 5:20 बजे मिली हादसे की सूचना

पुलिस के मुताबिक, हादसा लाला कॉलेज के सामने लोटस जेट्टी के पास हुआ। 20 सितंबर की सुबह करीब 5:20 बजे कोस्टल रोड कंट्रोल रूम से दुर्घटना की सूचना मिली। शुरुआती जानकारी के अनुसार, तेज रफ्तार के कारण कार अनियंत्रित होकर ब्रिज से नीचे जा गिरी।

अस्पताल में तीन की मौत

अस्पताल से मिली जानकारी के मुताबिक, 20 वर्षीय एक अज्ञात युवक ट्रॉमा वार्ड में भर्ती था और उसकी हालत गंभीर थी। वहीं, 21 वर्षीय शनाय गज्जल को अस्पताल पहुंचने पर मृत घोषित कर दिया गया। 17 वर्षीय धिर्या सेठ को भी मृत घोषित कर दिया गया। इसके अलावा 25 वर्षीय एक अज्ञात व्यक्ति को भी अस्पताल पहुंचने पर मृत घोषित किया गया।

Read More:

Indigo की बैंकॉक-दिल्ली फ्लाइट में यात्री की तबीयत बिगड़ी, लखनऊ में हुई इमरजेंसी लैंडिंग

Yogita Tyagi
Yogita Tyagihttps://mhone.in/
योगिता त्यागी एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, मनोरंजन, धर्म और लाइफस्टाइल विषयों में विशेष रुचि है। वर्तमान में वह Mhone News के राजनीतिक, धर्म और मनोरंजन सेक्शन के लिए सक्रिय रूप से लेखन कर रही हैं। डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्होंने अपने करियर में कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों- जैसे दैनिक भास्कर, पंजाब केसरी, इंडिया डेली लाइव और ITV नेटवर्क में योगदान दिया है। योगिता ने गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (GGSIPU) से मास कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है, जिसने उनके डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में गहन, प्रभावशाली और विश्वसनीय लेखन की मजबूत नींव रखी है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments