प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 17 सितंबर को अपना 76वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनके जन्मदिन पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से लेकर विपक्ष के नेताओं और बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं तक ने शुभकामनाएं दी हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे, अखिलेश यादव, अमित शाह, राजनाथ सिंह, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन, योगी आदित्यनाथ और पुष्कर सिंह धामी ने अलग-अलग संदेश जारी कर प्रधानमंत्री के स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना की। वहीं, बीजेपी की ओर से 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘संकल्प सेवा अभियान’ चलाया जा रहा है।
प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। विगत 25 वर्षों में मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के कार्यकाल में आपने सुशासन के अनेक नए प्रतिमान स्थापित किए हैं तथा समावेशी विकास को अभूतपूर्व गति एवं नई दिशा प्रदान की है। सांस्कृतिक गौरव की भावना के साथ…
— President of India (@rashtrapatibhvn) September 17, 2026
द्रौपदी मुर्मू ने सुशासन और विकास का किया जिक्र
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने X पर प्रधानमंत्री को जन्मदिन की बधाई देते हुए उनके 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में पीएम मोदी ने सुशासन के नए प्रतिमान स्थापित किए और समावेशी विकास को नई दिशा दी। राष्ट्रपति ने उनके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की, ताकि वह जनसेवा और राष्ट्र निर्माण के अभियान को आगे बढ़ाते रहें।
अथक परिश्रम, त्याग और दूरदर्शिता के प्रतीक प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ।
कर्म को साधना और राष्ट्रसेवा को जीवन का ध्येय बनाकर चलने वाले मोदी जी का जीवन तप, त्याग और अटूट संकल्प की गाथा है। सेवा और समर्पण से भरी उनकी यात्रा करोड़ों देशवासियों…
— Amit Shah (@AmitShah) September 17, 2026
अमित शाह ने बताया तप और संकल्प की गाथा
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अथक परिश्रम, त्याग और दूरदर्शिता का प्रतीक बताते हुए जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने पीएम मोदी के जीवन को तप, त्याग और अटूट संकल्प की गाथा बताया और कहा कि उनकी सेवा व समर्पण की यात्रा करोड़ों देशवासियों के लिए प्रेरणा है।
विकसित भारत की ओर आगे बढ़ रहा देश – राजनाथ सिंह
प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी को जन्मदिवस की बहुत-बहुत शुभकामनाएँ।
मोदी जी के नेतृत्व में भारत ‘विकसित भारत’ के लक्ष्य की ओर पूरे आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ रहा है। आधारभूत संरचना से लेकर डिजिटल कनेक्टिविटी तक, गरीब कल्याण से लेकर नवाचार और उद्यमिता तक, हमने हर क्षेत्र में…
— Rajnath Singh (@rajnathsingh) September 17, 2026
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत विकसित भारत के लक्ष्य की ओर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने आधारभूत ढांचे, डिजिटल कनेक्टिविटी, गरीब कल्याण, नवाचार और उद्यमिता के क्षेत्र में हुई प्रगति का जिक्र किया।
बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन ने दी बधाई
बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन ने प्रधानमंत्री की यात्रा को ‘Nation First’ के संकल्प से जोड़ते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन में भारत विकास और आत्मनिर्भरता के नए आयाम गढ़ रहा है।
राष्ट्रसेवा और समर्पण के पर्याय, 140 करोड़ देशवासियों के नेतृत्वकर्ता आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ।
‘Nation First’ के संकल्प के साथ आपकी यह यात्रा सेवा, सुशासन और जनकल्याण की एक प्रेरक गाथा रही है। यह यात्रा किसी एक व्यक्ति की नहीं,… pic.twitter.com/eGc7ejzrN5
— Nitin Nabin (@NitinNabin) September 17, 2026
नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने दी बधाई
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने लिखा, “पीएम नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं। आपके अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की कामना करता हूं।” कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी प्रधानमंत्री को जन्मदिन की बधाई देते हुए उनके अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना की। समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने पीएम मोदी को स्वस्थ, सक्रिय और सार्थक जीवन के लिए शुभकामनाएं दीं।
Happy birthday to PM Narendra Modi ji. Wishing you good health and a long life.
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) September 17, 2026
योगी आदित्यनाथ और पुष्कर सिंह धामी ने भी दी बधाई
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री ने 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन में सेवा को साधना, सुशासन को संकल्प और राष्ट्र निर्माण को सर्वोच्च ध्येय बनाया। उन्होंने बताया कि पीएम मोदी के जन्मदिन पर वाराणसी से सेवा संकल्प अभियान की शुरुआत होगी। साथ ही लखनऊ में विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना 2.0 के तहत विश्वकर्मा स्वरोजगार एवं स्वदेशी मेला 2026 से जुड़ी प्रदर्शनी और मार्जिन मनी ऋण पोर्टल का शुभारंभ किया जाएगा।
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी ने अपने 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन में सेवा को साधना, सुशासन को संकल्प और राष्ट्र निर्माण को सर्वोपरि ध्येय बनाकर जन-जन के जीवन में परिवर्तन की नई चेतना जगाई है।
आज उनके 76वें जन्मदिवस के पावन अवसर पर बाबा विश्वनाथ की पावन नगरी वाराणसी…
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) September 17, 2026
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पीएम मोदी को युवा, किसान और गरीब कल्याण के लिए समर्पित बताते हुए जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में भारत ने आत्मविश्वास, नवाचार और विकास की नई ऊंचाइयों को छुआ है। धामी ने बाबा केदार से पीएम मोदी के स्वस्थ, दीर्घायु और मंगलमय जीवन की प्रार्थना की। इसके अलावा बीजेपी और केंद्रीय मंत्रियों ने 25 वर्षों की सार्वजनिक सेवा के अवसर पर पीएम मोदी के लिए ‘आशीर्वाद का दीया’ जलाने की अपील की है।
माँ भारती के अनन्य साधक, युवा, किसान और गरीब कल्याण हेतु सदैव समर्पित, विश्व पटल पर भारत का गौरव बढ़ाने वाले यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय श्री @narendramodi जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
आपके मार्गदर्शन में भारत ने आत्मविश्वास, नवाचार और विकास की नई ऊंचाइयों को… pic.twitter.com/ad6vrkUKHA
— Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) September 17, 2026
Read More
सेंसर बोर्ड में बड़ा बदलाव! पंकज त्रिपाठी और प्रीति जिंटा समेत 18 सदस्यों की नई टीम तैयार
