HomeBreaking Newsसेंसर बोर्ड में बड़ा बदलाव! पंकज त्रिपाठी और प्रीति जिंटा समेत 18...

सेंसर बोर्ड में बड़ा बदलाव! पंकज त्रिपाठी और प्रीति जिंटा समेत 18 सदस्यों की नई टीम तैयार

केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड यानी CBFC(Censor Board) के नए पैनल का गठन किया गया है। नई टीम में फिल्म और एंटरटेनमेंट की दुनिया से जुड़े कई चर्चित चेहरे शामिल हैं। इनमें एक्ट्रेस प्रीति जिंटा, अभिनेता पंकज त्रिपाठी, सुनील शेट्टी, पल्लवी जोशी, प्रसेनजीत चटर्जी और रुपाली गांगुली के नाम प्रमुख हैं। इसके अलावा डायरेक्टर प्रियदर्शन और तीन बार ग्रैमी अवॉर्ड जीत चुके संगीतकार रिकी केज को भी बोर्ड में जगह मिली है।

नई समिति में फिल्म इंडस्ट्री के अलावा साहित्य, संगीत और कला क्षेत्र से जुड़े लोगों को भी शामिल किया गया है। नेश्नल अवॉर्ड विनर नीला माधब पांडा, अभिनेता मनोज जोशी, गुजराती फिल्म निर्माता अभिषेक जैन और तेलुगु निर्माता सुप्रिया यारलागड्डा भी इसका हिस्सा हैं। फिल्म समीक्षक विनोद अनुपम, कवि-लेखक यतींद्र मिश्रा, निशिगंधा वाड और गायक एवं पूर्व सांसद हंसराज हंस को भी सदस्य बनाया गया है।

पुराने बोर्ड से सिर्फ दो सदस्यों को मिली जगह 

नई समिति में पिछली टीम के केवल डायरेक्टर वामन केंद्रे और वरिष्ठ लेखक रमेश पतंगे को बनाए रखा गया है। बाकी सदस्यों की जगह नए चेहरों को शामिल किया गया है। CBFC के अध्यक्ष शशि शेखर वेम्पटि ने नए सदस्यों का स्वागत करते हुए सोशल मीडिया पर उन्हें बधाई दी।

9 साल बाद हुआ बोर्ड का पुनर्गठन

CBFC का यह पुनर्गठन लंबे अंतराल के बाद हुआ है। बोर्ड का सामान्य सदस्य कार्यकाल तीन वर्ष का होता है लेकिन 2017 के बाद से इसका फिर से आधिकारिक तौर पर गठन नहीं हुआ था। हाल ही में करीब छह साल के अंतराल के बाद बोर्ड की एक महत्वपूर्ण बैठक भी हुई थी, जिसमें फिल्म प्रमाणन प्रक्रिया को आसान बनाने और रिवाइजिंग कमेटी से जुड़े लंबित मामलों पर चर्चा की गई।

क्या करता है CBFC?

CBFC फिल्मों को सार्वजनिक प्रदर्शन के लिए प्रमाणित करने वाली प्रमुख संस्था है। यह सिनेमेटोग्राफ एक्ट और निर्धारित नियमों के तहत फिल्मों की समीक्षा करता है और उन्हें U, U/A या A जैसी श्रेणियों में प्रमाणपत्र जारी करता है।

यह भी पढ़ें : भारतीय तेल कंपनियों को बड़ी राहत…पेट्रोल-डीजल और ATF पर घटा विंडफॉल टैक्स…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments