HomeBreaking Newsलखनऊ में दर्दनाक हादसा, चलती कार बनी आग का गोला, हादसे में...

लखनऊ में दर्दनाक हादसा, चलती कार बनी आग का गोला, हादसे में एक व्यक्ति की मौत

Lucknow Car Fire: लखनऊ के बख्शी का तालाब (BKT) क्षेत्र में गुरुवार देर रात करीब 11:30 बजे एक दर्दनाक हादसा हो गया। सीतापुर रोड पर सरैया मोड़ के पास चलती जेन कार में अचानक आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कार सवार युवक बाहर नहीं निकल सका और अंदर ही जिंदा जल गया। दमकल की टीम जब मौके पर पहुंची, तब तक कार पूरी तरह जल चुकी थी और उसके अंदर सिर्फ कंकाल बचा था।

पुलिस और दमकल ने संभाला मोर्चा

घटना की जानकारी मिलते ही बख्शी का तालाब पुलिस और दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं। फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद कार में लगी आग पर काबू पाया गया। आग बुझने के बाद कार का दरवाजा खोला गया तो ड्राइविंग सीट पर एक युवक का बुरी तरह जला शव मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

ड्राइविंग सीट पर मिला जला हुआ शव

एसीपी विकास पांडेय के मुताबिक, देर रात करीब 11:30 बजे पुलिस को हाईवे पर कार में आग लगने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची। उस समय कार पूरी तरह आग की लपटों में घिरी हुई थी। आग बुझाने के बाद जब कार का दरवाजा खोला गया तो ड्राइविंग सीट पर एक शख्स पूरी तरह जला हुआ मिला। सीट पर केवल कंकाल पड़ा था।

फॉरेंसिक टीम ने जुटाए मौके से साक्ष्य

पुलिस ने घटना की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी, जिसके बाद फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया गया। टीम ने घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाए। शुरुआती तौर पर शव की पहचान नहीं हो सकी थी, इसलिए पुलिस ने कार के नंबर के आधार पर उसके मालिक की जानकारी जुटानी शुरू की।

अलमाश के नाम पर रजिस्टर्ड थी कार

पुलिस की जांच में पता चला कि कार खुर्रमनगर निवासी हमीदुल के बेटे अलमाश के नाम पर रजिस्टर्ड है। इसके बाद पुलिस ने अलमाश के परिजनों से फोन पर संपर्क कर कार और उसके बारे में जानकारी ली। परिजनों से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस को पता चला कि कार के अंदर मौजूद युवक अलमाश (32) ही था।

आग लगने की वजह अभी साफ नहीं

एसीपी ने बताया कि कार मालिक के घरवालों से पूछताछ की जा रही है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि चलती कार में अचानक आग कैसे लगी। पुलिस हादसे के पीछे की वजह पता लगाने के लिए सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है। फॉरेंसिक टीम की जांच और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आग लगने के कारणों का पता लगाया जाएगा।

Read More:

Deepfake पर सरकार का बड़ा एक्शन! अब 3 घंटे में हटाना होगा आपत्तिजनक कंटेंट, जानें नए नियम

Yogita Tyagi
Yogita Tyagihttps://mhone.in/
योगिता त्यागी एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, मनोरंजन, धर्म और लाइफस्टाइल विषयों में विशेष रुचि है। वर्तमान में वह Mhone News के राजनीतिक, धर्म और मनोरंजन सेक्शन के लिए सक्रिय रूप से लेखन कर रही हैं। डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्होंने अपने करियर में कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों- जैसे दैनिक भास्कर, पंजाब केसरी, इंडिया डेली लाइव और ITV नेटवर्क में योगदान दिया है। योगिता ने गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (GGSIPU) से मास कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है, जिसने उनके डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में गहन, प्रभावशाली और विश्वसनीय लेखन की मजबूत नींव रखी है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments