HomeBreaking Newsलखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे धंसने के मामले में NHAI की बड़ी कार्रवाई, प्रोजेक्ट मैनेजर...

लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे धंसने के मामले में NHAI की बड़ी कार्रवाई, प्रोजेक्ट मैनेजर को हटाया

लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर सड़क धंसने की घटना के बाद भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने जिम्मेदारी तय करते हुए कई अहम फैसले लिए हैं। NHAI ने प्रोजेक्ट मैनेजर नकुल प्रकाश वर्मा को उनके पद से हटा दिया है। अब उनकी जगह बरेली की प्रोजेक्ट मैनेजर नवरत्न को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके साथ ही एक्सप्रेसवे पर टोल वसूली को अगले आदेश तक स्थगित कर दिया गया है।

निर्माण एजेंसी पर भी होगी कार्रवाई

NHAI ने इस मामले में पूर्व परियोजना निदेशक सौरभ चौरसिया को भी कारण बताओ नोटिस जारी किया है। वहीं, निर्माण कार्य से जुड़ी एजेंसी PNC के खिलाफ भी कार्रवाई की तैयारी है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग, लखनऊ परिक्षेत्र के क्षेत्रीय अधिकारी गौतम विशाल ने बताया कि कंपनी को नॉन-परफॉर्मर घोषित करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। उन्होंने कहा कि सड़क धंसने से हुए नुकसान की भरपाई के साथ-साथ टोल बंद रहने से होने वाले राजस्व नुकसान की जिम्मेदारी भी निर्माण एजेंसी को ही वहन करनी होगी।

6 अगस्त तक मरम्मत का लक्ष्य

NHAI के अनुसार, एक्सप्रेसवे पर मरम्मत का कार्य तेजी से चल रहा है और इसे 6 अगस्त तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। फिलहाल प्रभावित हिस्से पर करीब 5 किलोमीटर का डायवर्जन बनाया गया है, जिससे वाहनों की आवाजाही जारी है। अधिकारियों का दावा है कि डायवर्जन के बावजूद यातायात की रफ्तार पर कोई बड़ा असर नहीं पड़ा है। वाहनों की संख्या भी पहले के मुकाबले सामान्य बनी हुई है।

Read More

‘माफी मांगो वरना…’, जुकरबर्ग को भारतीय संसद की स्थायी समिति ने दिया 3 दिन का अल्टीमेटम

Ram Janam Chauhan
Ram Janam Chauhanhttp://mhone.in
राम जनम चौहान वर्तमान में MH One News के साथ जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से पॉलिटिक्स और नेशनल न्यूज़ को कवर करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण संस्थान के साथ की। इसके अलावा Zee Media और India News में इंटर्नशिप की है। राम जनम चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (गोकलपुरी, दिल्ली) से पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments