HomeBreaking Newsकनाडा के जंगलों की आग से अमेरिका में बढ़ा प्रदूषण, ट्रंप ने...

कनाडा के जंगलों की आग से अमेरिका में बढ़ा प्रदूषण, ट्रंप ने टैरिफ बढ़ाने की दी चेतावनी

कनाडा के जंगलों में लगी भीषण आग का धुआं अब अमेरिका के कई हिस्सों तक पहुंच गया है। मिडवेस्ट से लेकर नॉर्थईस्ट तक कई राज्यों में वायु प्रदूषण का स्तर बढ़ा है। इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कनाडा पर जंगलों के प्रबंधन में लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि इसकी वजह से अमेरिका को प्रदूषित और स्वास्थ्य के लिए खतरनाक हवा का सामना करना पड़ रहा है।

कनाडा की लापरवाही अमेरिका पर पड़ रही भारी

डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पर जारी बयान में कहा कि कनाडा अपने जंगलों का प्रबंधन नहीं कर रहा है, जिसके कारण हर साल बड़े पैमाने पर जंगलों में आग लगती है। उन्होंने आरोप लगाया कि जंगलों की सफाई और सूखी झाड़ियों को हटाने जैसे जरूरी कदम नहीं उठाए गए। ट्रंप ने इस स्थिति को “जानबूझकर की गई लापरवाही” बताते हुए कहा कि इससे अमेरिका को हर साल अरबों डॉलर का नुकसान उठाना पड़ रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि इस प्रदूषण की आर्थिक कीमत कनाडाई आयात पर लगाए जा रहे मौजूदा टैरिफ में जोड़ी जाएगी। साथ ही उन्होंने इस मुद्दे पर कनाडा के प्रधानमंत्री से बातचीत करने की बात भी कही।

कनाडा में 850 से अधिक जंगलों में लगी आग

सरकारी आंकड़ों के अनुसार, कनाडा में इस समय 858 स्थानों पर जंगलों में आग लगी हुई है। इनमें से 111 आग ऐसी हैं जो अभी तक पूरी तरह नियंत्रण में नहीं आ सकी हैं। सबसे अधिक प्रभावित क्षेत्रों में मैनिटोबा, सस्केचेवान और ओंटारियो प्रांत शामिल हैं, जहां आग बुझाने की कोशिश लगातार जारी हैं।

वायु गुणवत्ता की निगरानी करने वाली संस्था IQAir के अनुसार, इस सप्ताह डेट्रॉइट, शिकागो, न्यूयॉर्क, टोरंटो और मिनियापोलिस दुनिया के सबसे प्रदूषित शहरों में शामिल रहे।

Read More

उत्तराखंड में मॉनसून पर CM धामी सख्त, बोले- लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी, 24 घंटे अलर्ट मोड पर रहेंगे DM

Ram Janam Chauhan
Ram Janam Chauhanhttp://mhone.in
राम जनम चौहान वर्तमान में MH One News के साथ जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से पॉलिटिक्स और नेशनल न्यूज़ को कवर करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण संस्थान के साथ की। इसके अलावा Zee Media और India News में इंटर्नशिप की है। राम जनम चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (गोकलपुरी, दिल्ली) से पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments