HomeBreaking NewsBJP राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन लखनऊ दौरे में फेमस चाय स्टॉल पर...

BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन लखनऊ दौरे में फेमस चाय स्टॉल पर पहुंचे, 2027 में फिर से कमल खिलने का किया दावा

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन(Nitin Naveen) ने शनिवार को लखनऊ दौरे के दौरान आम लोगों से बातचीत की जिसमें उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 के लिए पार्टी की तैयारियों का जिक्र किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद यह उनका उत्तर प्रदेश का पहला दौरा है जिसे संगठन के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। नितिन नवान ने अपने दिन की शुरुआत उन्होंने हनुमान सेतु मंदिर में पूजा-अर्चना से की।

इसके बाद शहर के एक चर्चित चाय स्टॉल ‘Sharma Ji Ki Chai’ पर पहुंचकर स्थानीय लोगों और कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इस मौके पर बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) बी.एल. संतोष, प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी और उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक भी मौजूद रहे। शाम को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने सरकारी आवास पर आयोजित रात्रिभोज में राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत करते हुए उन्हें स्मृति चिह्न भी भेंट किया।

प्रधानमंत्री मोदी के संघर्ष का किया जिक्र

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नितिन नवीन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन संघर्ष का जिक्र करते हुए कहा कि भारत का लोकतंत्र हर व्यक्ति को आगे बढ़ने का अवसर देता है। उन्होंने कहा कि देशवासियों ने साधारण पृष्ठभूमि से आने वाले व्यक्ति को देश की सर्वोच्च लोकतांत्रिक जिम्मेदारी सौंपी है।

साथ ही उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि जिन लोगों ने कभी प्रधानमंत्री मोदी को लेकर हंसी उड़ाई थी आज उन्हें जनता ने समय के साथ राजनीतिक रूप से स्वीकार नहीं किया।

2027 चुनाव को लेकर किया दावा

नितिन नवीन ने विश्वास जताते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव में दोबारा बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। उनके मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में केंद्र और राज्य सरकार ने विकास, आधारभूत ढांचे, निवेश और धार्मिक पर्यटन के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किए हैं।

उन्होंने कहा कि काशी, अयोध्या और मथुरा जैसे प्रमुख धार्मिक नगरों के विकास ने उत्तर प्रदेश की नई पहचान बनाई है। इसी भरोसे के साथ पार्टी 2027 के चुनाव में जनता का समर्थन एक बार फिर प्राप्त करने का दावा कर रही है।

यह भी पढ़ें : राज्यसभा सांसद तरुण चुघ ने गृह मंत्री अमित शाह से की मुलाकात…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments