पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को अब तक का सबसे बड़ा राजनैतिक झटका लगा है।TMC के 28 लोकसभा सांसदों में से 20 सांसदों ने बगावत कर दी है, जिसका नेतृत्व वरिष्ठ नेता काकोली घोष दस्तीदार कर रही हैं। इन सांसदों ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को पत्र सौंपकर एनडीए को समर्थन देने की घोषणा की है।
Breaking news:
Sources say that Shatrughan Sinha is approaching BJP leaders to join the BJP.
Not sure if BJP should take him back. pic.twitter.com/S15FWRGC49
— Praveen Kumar (@RigidDemocracy) June 9, 2026
इस बागी गुट में आसनसोल से सांसद शत्रुघ्न सिन्हा, पूर्व क्रिकेटर यूसुफ पठान, सायोनी घोष, शताब्दी रॉय और प्रसून बनर्जी जैसे बड़े चेहरे शामिल हैं. यह बागी गुट भाजपा में सीधे शामिल न होकर संसद में एक अलग गुट बनाकर एनडीए को समर्थन देगा, ताकि दलबदल कानून से बचा जा सके।
यह बागी रणनीति केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के घर शुभेंदु अधिकारी की उपस्थिति में तैयार की गई.संसद के साथ-साथ अब पश्चिम बंगाल के 50 से 60 विधायकों के भी एनडीए के संपर्क में होने का दावा किया जा रहा है। यह घटनाक्रम पश्चिम बंगाल विधानसभा में ममता बनर्जी की सरकार के लिए एक गंभीर संकट पैदा कर सकता है।
किन 19 सांसदों ने किए हैं दस्तखत?
- शत्रुघ्न सिन्हा (आसनसोल)
- काकोली घोष (बरसात)
- जगदीश चंद्र बसुनिया (कूच बिहार)
- खली उर रहमान (जंगीपुर)
- यूसुफ पठान (बहरामपुर)
- अबू ताहिर खान (मुर्शिदाबाद)
- पार्थ भौमिक (बैरकपुर)
- बापी हलधर (मथुरापुर)
- सायोनी घोष (जादवपुर)
- माला रॉय (कोलकाता साउथ)
- मिताली बाग (आरामबाग)
- दीपक अधिकारी (घाटल)
- कालीपद सोरेन (झालग्राम)
- जून मालिया (मेदिनीपुर)
- अरूप चक्रवर्ती (बांकुरा)
- शर्मिला सरकार (वर्धमान ईस्ट)
- असित कुमार मल्ल (बोलपुर)
- शताब्दी रॉय (बीरभूम)
- रचना बनर्जी (हुगली)
READ MORE: डिंपल हत्याकांड के आरोपी को पुलिस ने अस्पताल से बाहर आते ही किया गिरफ्तार, पूछताछ में हुआ ये खुलासा…

